विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठवीं पास युवक ने बनाई थी आइपीएस की फर्जी आइडी, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 08:47 AM (IST)

टिहरी की एसएसपी तृप्ति भट्ट की फर्जी आइडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपित मोहम्मद अमन को लेकर रविवार को ...और पढ़ें

आठवीं पास युवक ने बनाई थी आइपीएस की फर्जी आइडी।
आठवीं पास युवक ने बनाई थी आइपीएस की फर्जी आइडी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। टिहरी की एसएसपी तृप्ति भट्ट की फर्जी आइडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपित मोहम्मद अमन को लेकर रविवार को पुलिस टीम दून पहुंची। शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपित को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के चंदेरी से गिरफ्तार किया था। एसएसआइ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि अमन आठवीं पास है, लेकिन तकनीकी का एक्सपर्ट है।

उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ही 'ब्रांडेड कमीना' लिखा हुआ है व एप को अमन नाम से चलाता था। इसके अलावा मोबाइल पर कई अश्लील एप डाउनलोड किए हुए थे। आरोपित चंदेरी में साड़ि‍यां बुनकर का काम करता है। बता दें कि नवंबर 2020 में साइबर सेल प्रभारी ने आइपीएस अधिकारी की फर्जी आइडी बनाने की शिकायत शहर कोतवाली में की थी। पुलिस आरोपित के गैर जमानती वारंट लेकर मध्य प्रदेश गई थी।

सनातन धर्म मंदिर से नकदी व जेवर चोरी 

प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी, एक मांग टीका व अन्य सामान चोरी कर लिया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  रविवार सुबह मंदिर समिति के पदाधिकारी जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के ताले टूटे हुए थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सीओ नरेंद्र पंत व एसओ धनराज बिष्ट ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसओ ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी की जांच की गई, मगर कैमरे में रिकाडिंग नहीं मिली। अब आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। दूसरी ओर, प्रेमनगर व्यापार मंडल ने घटना की निंदा की है। प्रधान राजीव पुंज, मीडिया प्रभारी रवि भाटिया, मोहित ग्रोवर, विनोद कुमार ने पुलिस से तुरंत चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें-रुड़की के पॉश इलाके में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें