विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की के पॉश इलाके में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 29 May 2021 08:52 PM (IST)

शहर के पॉश इलाके में किराए का मकान लेकर देह व्यापार का गोरखधंधा चलाया जा रहा था। मानव तस्कर विरोधी ...और पढ़ें

रुड़की के पॉश इलाके में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा। प्रतीकात्मक फोटो
रुड़की के पॉश इलाके में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, रुड़की। शहर के पॉश इलाके में किराये का मकान लेकर देह व्यापार का गोरखधंधा चलाया जा रहा था। मानव तस्कर विरोधी सेल ने छापा मारकर महिला समेत पांच लोग हिरासत में लिए हैं। पकड़े गए आरोपितों में एक दंपती भी शामिल है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सिविल लाइंस कोतवाली के अंतर्गत गंगोत्री पुरम की एक कॉलोनी में दंपती कुछ समय पूर्व मकान किराया पर लिया था। किराये पर लिए मकान में दंपती ने देह व्यापार का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था। कॉलोनी में गलत किस्म के व्यक्तियों की आवाजाही होनेे पर आसपास रहने वाले व्यक्तियों को शक हुआ। जांच पड़ताल की गई तो मामला सामने आ गया। इसकी शिकायत मानव तस्कर विरोधी सेल को दी गई।

शनिवार की दोपहर सूचना मिलने पर मानव तस्कर विरोधी सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत, टीम के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस की मदद से मकान पर छापा मारा गया। पुलिस टीम की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान पर मौजूद व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा।

पुलिस ने तीन महिलाएं और दो व्यक्ति हिरासत में लिए हैं। इनमें से एक दंपती है। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि सलमान निवासी गोपालीपुर देवबंद सहारनपुर व राजू निवासी गंगोत्रीपुरम समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें तीन महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें- Dehradun Crime News: देहरादून में आधी रात को घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें