विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake In Uttarakhand: 3 घंटे के अंदर 2 बार डोली उत्‍तराखंड की धरती, भूकंप के चलते घरों से बाहर निकले लोग

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Sat, 12 Nov 2022 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 09:14 PM (IST)

Earthquake In Uttarakhand आज शनि‍वार शाम उत्‍तराखंड की धरती भूकंप के झटकों से दो बार डोली। पहला भूकंप आज शाम ...और पढ़ें

शनिवार शाम उत्‍तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके आए।
शनिवार शाम उत्‍तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके आए।

जागरण संवाददाता, देहरादून।  उत्तराखंड में देर शाम भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। रात करीब आठ बजे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े।

उत्तराखंड में भी झटके काफी तेज रहे

हालांकि, भूकंप का केंद्र नेपाल था, लेकिन उत्तराखंड में भी झटके काफी तेज रहे। चार दिन के भीतर यह पांच रेक्टर स्केल तीव्रता से अधिक का दूसरा भूकंप है। इसके अलावा शनिवार शाम को पौड़ी में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

भूकंप का केंद्र नेपाल था और तीव्रता 5.4

शनिवार देर शाम 7.57 बजे उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से देहरादून तक ज्यादातर क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था और तीव्रता 5.4 थी। इसके अलावा भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

घरों और दफ्तरों से बाहर दौड़े लोग

देहरादून में झटके महसूस होते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर दौड़ पड़े। जिसको भी भूकंप महसूस हुआ वे खुले स्थानों की ओर भागा। रात काफी देर तक भूकंप को लेकर लोग चर्चा करते रहे। इंटरनेट मीडिया पर भी इसकी सूचना प्रसारित होती।

कुशलक्षेम जानी

अपने-अपने प्रियजनों को फोन कर सभी ने कुशलक्षेम जानी। हालांकि, दून में भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन, रात को लोगों में आफ्टर शॉक को लेकर दहशत बनी रही।

शाम 4.28 बजे भी आए हल्के भूकंप के झटके

इससे पहले शाम 4.28 बजे भी हल्के भूकंप के झटके महसूस हुए। इस भूकंप का केंद्र पौड़ी था और गहराई पांच किमी थी। बीते आठ नवंबर से अब तक नेपाल और आसपास के क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-Earthquake Alert:उत्तराखंड में बड़े भूकंप का खतरा, इन संकेतों से बढ़ी चिंता, मंगलवार रात इसी कारण लगे थे झटके

जिनमें से ज्यादातर झटके उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। बीते नौ नवंबर को नेपाल में देर रात एक बजकर 57 मिनट पर आए 6.5 तीव्रता के भूकंप से भी उत्तराखंड में धरती थर्रा गई थी।

यह भी पढ़ें: Earthquake In Uttarakhand: देहरादून में अट्टालिकाओं के आगे भूकंप की चेतावनी बौनी, यहां 29 फाल्ट हैं सक्रिय