विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूफी गायिका ममता जोशी ने सभी को झूमने पर किया मजबूर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 21 Sep 2019 12:52 PM (IST)

स्पिक मैके की ओर से आयोजित के दूसरे दिन सूफी गायिका डॉ. ममता जोशी ने कई गीतों की प्रस्तुति से माहौल सूफियाना कर दिया।

सूफी गायिका ममता जोशी ने सभी को झूमने पर किया मजबूर
सूफी गायिका ममता जोशी ने सभी को झूमने पर किया मजबूर

देहरादून, जेएनएन। है इरादा क्या तुम्हारा सनम किसके दिल को अदाओं से बहलाओगे.. जैसे सूफी गीत जब ओएनजीसी कैंपस स्थित बीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक संस्थान में गूंजे तो हर काई मंत्रमुग्ध हो गया। मौका था स्पिक मैके की ओर से आयोजित कार्यक्रम का। शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन सूफी गायिका डॉ. ममता जोशी ने कई गीतों की प्रस्तुति से माहौल सूफियाना कर दिया। 

डॉ. ममता ने संत कबीर और मीरा बाई की रचनाओं का भी गायन किया। उन्होंने कहा मेरे लिए सूफीवाद अपने आप को जानने के बारे में है। सूफी फकीरों और लोकप्रिय कवियों के बारे में जानना और सीखना उनके लिए आध्यात्मिक जागरण के समान रहा। ममता ने बताया कि वह नौ साल की उम्र से ही गाने की शौकीन थी। इस मौके पर उनकी टीम में भूपेंद्र सिंह, रोशनलाल, जसवंत सिंह, शिवराज, हरि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: केबीसी में सम्मान मिला तो शिक्षक ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी

डिजाइनर्स की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक एंड लाइफस्टाइल शो का शुक्रवार को दून के हरिद्वार बाईपास स्थित सॉलिटेयर होटल में आगाज हुआ। जिसमें दुनियाभर के डिजाइनरों ने भाग लिया और अपने द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों की क्लेक्शन पेश की। शो में आइएनआइएफडी डिजाइनर्स, अभिषेक वशिष्ठ, कोमल गुप्ता, एसकेवीआइ, नीलांजन भट्टाचार्य, दीपक कौशिक, विकास जायसवाल की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। प्रत्येक डिजाइनर ने स्वच्छ भारत अभियान जैसे थीम पर आधारित प्रेरणात्मक डिजाइन पेश किए। आज दूसरे दिन डिजाइनर सुजॉय दास गुप्ता, राशिद अख्तर, प्रियंका राज जैसे मशहूर डिजाइनर शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें: लोक विधाओं का संरक्षण करने वालों को मिला राज्य वाद्य यंत्र सम्मान