विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यादों में सिमटा मसूरी का दूरदर्शन ट्रांसमीटर, गाजियाबाद, बरेली, रामपुर तक थी इसकी पहुंच

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 10:28 AM (IST)

140 किलोमीटर एयर डिस्टेंस वाला मसूरी का ट्रांसमीटर अब यादों में सिमटकर रह गया है। इस रविवार को रात 12 ...और पढ़ें

यादों में सिमटा मसूरी का दूरदर्शन ट्रांसमीटर, गाजियाबाद, बरेली, रामपुर तक थी इसकी पहुंच।
यादों में सिमटा मसूरी का दूरदर्शन ट्रांसमीटर, गाजियाबाद, बरेली, रामपुर तक थी इसकी पहुंच।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Doordarshan transmitter of Mussoorie वर्ष 1977 में स्थापित हुआ 140 किलोमीटर एयर डिस्टेंस वाला मसूरी का ट्रांसमीटर अब यादों में सिमटकर रह गया है। इस रविवार को रात 12 बजे इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, टावर बना रहेगा और एफएम के ट्रांसमीटर से कार्यक्रमों का प्रसारण जारी रहेगा।

7000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली लंढौर पहाड़ी के ऊपर 91 फीट ऊंचा दूरदर्शन ट्रांसमीटर टावर 12 अगस्त 1977 में शुरू हुआ था। इससे दूरदर्शन की पहुंच गाजियाबाद, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद के शहरों, कस्बों, गावों तक हो गई। कई सौ किलोमीटर तक दूरदर्शन के कार्यक्रम बगैर रुकावट के एंटिना के माध्यम से प्रसारित होने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे केबल कनेक्शन का उपयोग शुरू हुआ और लोग एंटिना वाले दूरदर्शन से दूरी बनाने लगे।

मसूरी में दूरदर्शन केंद्र के उप निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि एंटिना सिस्टम के दर्शक अब नहीं के बराबर हैं। दूरदर्शन का अपना डीटीएच है, जिससे दर्शक जुड़ चुके हैं। केंद्र सरकार के निर्देश के तहत 31 दिसबंर तक पुरानी तकनीक वाले सभी फेज बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मसूरी का दूरदर्शन ट्रांसमीटर भले ही बंद हो गया है, लेकिन एफएम के दो ट्रांसमीटर इसमें चलते रहेंगे।

मनोरंजन का एकमात्र जरिया था दूरदर्शन

इतिहासकार गोपाल भारद्वाज बताते हैं कि बदलते दौर में अब कई विकल्प आ गए हैं। इसलिए देश में स्थापित दूरदर्शन के कई ट्रांसमीटर को बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। वर्ष 1990 के आसपास मनोरंजन का एकमात्र जरिया दूरदर्शन ही था। तब लोग एक साथ बैठकर दूरदर्शन के कार्यक्रम देखते थे। महाभारत, रामायण, भारत एक खोज को लेकर अलग ही उत्साह नजर आता था। आज इसका ट्रांसमीटर बंद होने से मन दुखी है। इसे बंद करने की जगह अपग्रेड किया जाता तो खुशी होती।

यह भी पढ़ें- विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा चौरासी कुटी, बनेगी व्यापक कार्ययोजना