विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव: प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष और वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:26 PM (IST)

दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव में प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष और वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रज्वल भट्ट दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित।

  2. वैभव बर्थवाल ने सचिव पद पर जीत हासिल की।

  3. चुनाव में 60% अंक और 75% उपस्थिति अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद के चुनाव में प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष और वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुए। मंगलवार को विभिन्न स्कूलों और सोसाइटी से निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने मतदान किया।

मतदान के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी पुरोहित और अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने परिणाम घोषित किए। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव में आकृति नौटियाल उपाध्यक्ष, मौली भट्ट संयुक्त सचिव और निखिल बिनवाल कोषाध्यक्ष चुने गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी पुरोहित ने विश्वविद्यालय की छात्र परिषद चुनाव प्रक्रिया को उत्कृष्ट और आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए छात्र का परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक और 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य है।

चुनाव प्रक्रिया में छात्रों को किसी तरह का खर्च नहीं करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि परिषद की कार्यकारिणी में विश्वविद्यालय के प्रत्येक स्कूल से निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होते हैं। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण और शोध का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक और कर्मचारी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में प्रो. आशीष कुमार, डॉ. प्राची पाठक, डॉ. कोमल, प्रो. एसएस सुथार, डॉ. सुनीत नैथानी, डॉ. आबशार अब्बासी, प्रशांत मेहता और दिनेश चंद्र पुरोहित ने भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान शुरू होते ही हंगामा, पुलिस से भिड़े NSUI कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें- पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली-देहरादून के लिए एसी बस सेवा की तैयारी तेज, मार्गवार प्रस्ताव मांगे