दून विश्वविद्यालय ने शोध से बढ़ाई वैश्विक पहचान क्यूएस रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन
दून विश्वविद्यालय ने शोध प्रभाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्यूएस रैंकिंग में 97.2 साइटेशन प्रति पेपर अंक हासिल किए ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। दून विश्वविद्यालय ने शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। क्यूएस रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने शोध प्रभाव के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए साइटेशन प्रति पेपर इंडिकेटर में 97.2 अंक हासिल किए हैं।
इस मामले में दून विश्वविद्यालय ने शीर्ष दस विश्वविद्यालयों और आइआइटी से बेहतर प्रदर्शन किया है। क्यूएस दक्षिण एशिया रैंकिंग में विश्वविद्यालय को 324वां स्थान मिला है, जबकि एशिया रैंकिंग में 1001 से 1100 के बीच स्थान हासिल हुआ है।
साइटेशन प्रति पेपर में बेहतर स्कोर विश्वविद्यालय के शोध पत्रों की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रभाव को दर्शाता है। विश्वविद्यालय ने शोध उत्पादकता में भी सुधार किया है। प्रति फैकल्टी शोध पत्रों का स्कोर पहले 26 था, जो बढ़कर 38.4 हो गया है।
इसी तरह शैक्षणिक प्रतिष्ठा का स्कोर भी 3.4 से बढ़कर 3.8 पहुंच गया है। ये आंकड़े शोध गतिविधियों और शैक्षणिक योगदान में हो रही प्रगति को दर्शाते हैं। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए प्राध्यापकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि साइटेशन प्रति पेपर में मिला बेहतर स्कोर विश्वविद्यालय के शोध कार्यों की गुणवत्ता और बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है। विश्वविद्यालय शोध संस्कृति को मजबूत करने, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।