विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में दून एक्सप्रेस की 3 बोगियां पटरी से उतरीं, बड़ा हादसा टला

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस की तीन बोगियां वॉशिंग के दौरान पटरी से उतर गईं।

ट्रेन की बोगियों के ट्रैक से उतरने पर जांच करती रेलवे की टीम

ट्रेन की बोगियों के ट्रैक से उतरने पर जांच करती रेलवे की टीम

HighLights

  1. दून एक्सप्रेस की तीन बोगियां ऋषिकेश में पटरी से उतरीं।

  2. वॉशिंग के लिए जाते समय योगनगरी स्टेशन पर घटना हुई।

  3. कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, बोगियां ट्रैक पर वापस चढ़ाई गईं।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। वॉशिंग के लिए जाने के दौरान योगनगरी रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। अचानक हुई घटना के बाद रेल अधिकारियों में हलचल मच गई। बोगियों को वापस ट्रैक पर चढ़ाया गया।

बुधवार को दून एक्सप्रेस तय समय के अनुसार सुबह सात बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हावड़ा से पहुंची ट्रेन से यात्री स्टेशन पर उतर चुके थे। इसके बाद सुबह 11 बजे ट्रेन स्टेशन से शंटिंग यार्ड के लिए गई और फिर वॉशिंग लाइन की ओर जा रही थी।

इस दौरान ट्रैक से ट्रेन की तीन बोगी नीचे उतर गई। ट्रेन के रुकने पर रेलवे के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रैक बदलने के हिस्से पर दो लाइनों के बीच फंसे पहियों को बाहर निकाला, जिसके बाद ट्रेन को फिर से संचालन की स्थिति में लाया गया।

स्टेशन अधीक्षक अमित कश्यप ने बताया कि ट्रैक का एक प्वाइंट टूट गया था। ट्रेन पूरी तरह से सुरक्षित और फिर से गंतव्य पर जाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- देहरादून के भोगपुर में नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने का प्रयास कर रही पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।