Move to Jagran APP

सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 12:03 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 12:03 PM (IST)
सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त
सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त

देहरादून, जेएनएन। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को सोनिया गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि सभी जिलों से रैली में प्रतिभाग करने वाले कांग्रेसजनों से जिला समन्वयक के संपर्क में रहने को कहा गया है। जिला समन्वयकों में उत्तरकाशी में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पुरोला में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, टिहरी में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, देवप्रयाग में पूर्व विधायक गणोश गोदियाल, पौड़ी में गढ़वाल पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, कोटद्वार में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, रुद्रप्रयाग में मंत्री प्रसाद नैथानी, चमोली में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पछवादून में प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, देहरादून में महानगर पूर्व विधायक रामसिंह सैनी, परवादून में पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, हरिद्वार में पूर्व विधायक राजकुमार, रुड़की में महानगर प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, उधमसिंहनगर में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत व पूर्व महापौर रुड़की यशपाल राणा,अल्मोड़ा में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, रानीखेत में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, चंपावत में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बागेश्वर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशहाल सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ में पूर्व विधायक मयूख महर व डीडीहाट में पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हल्ला

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नियुक्त पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में 14 दिसंबर को दिल्ली रैली में पहुंचना सुनिश्चित करें। बतादें कि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को सोनिया गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: माटी प्रेम से अभिभूत किशोर अब त्रिवेंद्र सरकार पर बरसे, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.