विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश का नया कीर्तिमान, धामी सरकार ने कांग्रेस शासन से चार गुना अधिक निवेश किया

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:00 PM (IST)

उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के औद्योगिक निवेश की ग्राउंडिंग की है, जो कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही रस्साकसी में सरकारी आंकड़े निवेश की असली तस्वीर पेश करते हैं। वर्ष 2014 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने संसदीय जवाब में बताया था कि औद्योगिक पैकेज के तहत उत्तराखंड में वर्ष 2004 से 2014 तक 24,460.20 करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश किया गया।

इस पैकेज का बाद में वर्ष 2017 तक विस्तार किया गया था। वहीं, धामी सरकार के अनुसार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग प्रदेश में की जा चुकी है।

3.57 लाख करोड़ के एमओयू

धामी सरकार में दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 1,779 समझौतों के जरिये 3,57,693 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए। सरकार के अनुसार, इनमें से 1,01,525 करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी थी।

यह प्रस्तावित निवेश का करीब 28.4 प्रतिशत है। क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, ऊर्जा में 40,341 करोड़, उद्योग में 34,086 करोड़, आवास में 10,055 करोड़ और पर्यटन में 8,635 करोड़ का निवेश धरातल पर उतरा। उच्च शिक्षा में 5,116 करोड़ और अन्य क्षेत्रों में 3,292 करोड़ की ग्राउंडिंग दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे देहरादून, सोमवार को लेंगे शपथ

यह भी पढ़ें- देहरादून जिला योजना समिति चुनाव: ये 26 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, 4 सीटों पर मतदान से फैसला