विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनावी वर्ष में गैरसैंण से पहाड़ के चहुंमुखी विकास का संदेश देगी धामी सरकार, तीन दिन चलेगा विधानसभा सत्र

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:14 PM (IST)

उत्तराखंड में धामी सरकार आगामी विधानसभा चुनावों से पहले गैरसैंण में 26 से 28 अक्टूबर तक विधानसभा सत्र आयोजित करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के आलोक में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण एक बार फिर सियासी विमर्श के केंद्र में रहने वाली है। गैरसैंण में विधानसभा का सत्र 26 से 28 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है।

यद्यपि, सत्र को लेकर कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है, लेकिन माना जा रहा है कि गैरसैंण में सत्र के आयोजन से सरकार इस चुनावी साल में पहाड़ के चहुंमुखी विकास, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और विकेंद्रीकृत शासन का संदेश देने का प्रयास करेगी।

धामी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में गैरसैंण में यह विधानसभा का छठवां सत्र होगा। गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करना राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय रहा है।

ऐसे में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां सत्र आयोजित होने से पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं, पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क संपर्क जैसे मुद्दों पर चर्चा का अवसर मिलेगा। वैसे भी धामी सरकार गैरसैंण में सत्र के आयोजन को लेकर प्राथमिकता देती आई है।

धामी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में वर्ष 2023 में बजट सत्र, 2024 में मानसून सत्र, 2025 में बजट सत्र व मानसून सत्र और इस साल बजट सत्र आयोजित हो चुके हैं।

इन सत्रों के माध्यम से गैरसैंण में विधायी गतिविधियों को आगे बढ़ाया गया है। इस बार भी सत्र के दौरान सदन में क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों के उठने की संभावना है।

चुनावी वर्ष में सरकार के सामने विकास कार्यों को गति देने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती भी रहेगी। ऐसे में गैरसैंण सत्र का राजनीतिक और विकासात्मक महत्व बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में 157 साल पुरानी रामलीला परंपरा, लाला जमुनादास ने रखी थी नींव

यह भी पढ़ें- देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव का कार्यक्रम घोषित, इस तारीख से शुरू होगा नामांकन और मतदान की तारीख भी तय