विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज शाम होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्‍थगित

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 08:41 AM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 03:19 PM (IST)

गुरुवार देर शाम सचिवालय में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक स्‍थागित हो गई। इस बैठक में राशन विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाने कार्मिकों के डीए में वृद्धि समेत कई फैसले लिए जाने थे। साथ ही सीएम की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना था।

उत्‍तराखंड के पुष्कर सिंह धामी । फाइल फोटो
उत्‍तराखंड के पुष्कर सिंह धामी । फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। आज शाम सात बजे होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चर्चा के लिए मुद्दे अधिक हो रहे हैं। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए फैसले लिए जाने हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार देर शाम सचिवालय में होनी थी। बैठक में राशन विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाने, कार्मिकों के डीए में वृद्धि समेत कई फैसले लिए जाने थे।

उत्तराखंड जनजाति महोत्सव आज से

उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के सहयोग से जनजाति शोध संस्थान एवं संग्रहालय उत्तराखंड तीन दिवसीय उत्तराखंड जनजाति महोत्सव का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। देहरादून के ओएनजीसी चौक के निकट डा बीआर अंबेडकर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- उत्‍तराखंड में कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सभी जनपद मुख्यालयों में खोले जाएंगे छात्रावास

अपने कार्यकाल के घोटालों पर नजर दौड़ाए कांग्रेस: चौहान

भाजपा ने कांग्रेस पर खनन के मसले पर लगातार गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले पूर्ववर्ती सरकार के खनन घोटालों पर नजर दौड़ाएं। गंगा नदी को नाला बताने वाली सरकार कांग्रेस की ही थी। बुधवार को एक बयान जारी कर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि खनन पर लगातार गलत बयानबाजी कर कांग्रेस भ्रम की स्थिति बना रही है। वह विकास कार्यों में जुटी सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार में साढ़े चार सालों में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। सरकार पारदर्शिता और जीरो टालरेंस नीति के साथ काम कर रही है। जनता ने कांग्रेस को घपले-घोटालों के कारण ही सत्ता से बेदखल किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिन-रात एक कर प्रदेश को विकास की गति देने में जुटे हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।