विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue in Uttarakhand: थम नहीं रहा डेंगू , 74 और में पुष्टि, सबसे ज्यादा मामले हरिद्वार के बसेड़ी में मिले

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Thu, 13 Oct 2022 12:46 PM (IST)

Dengue in Uttarakhand उत्‍तराखंड में डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। बीते रेाज 74 और लोगों में डेंगू की ...और पढ़ें

डेंगू का डंक कमजोर होने के बजाय गहराता जा रहा है।
डेंगू का डंक कमजोर होने के बजाय गहराता जा रहा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: डेंगू का डंक कमजोर होने के बजाय गहराता जा रहा है। अक्टूबर का पहला पखवाड़ा बीतने को है, पर डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छर की सक्रियता कम हो नहीं रही है।

देश में मिले डेंगू के 74 नए मामले

बुधवार को भी प्रदेश में डेंगू के 74 नए मामले मिले हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 40 मामले हरिद्वार जनपद में लक्सर के बसेड़ी गांव में मिले हैं। जबकि देहरादून में 26 लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पौड़ी में छह व ऊधमसिंह नगर में दो लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है।

इस साल आए डेंगू के 1579 मामले

राज्य में इस साल डेंगू के 1579 मामले आए हैं। इनमें भी सबसे अधिक 1142 मामले देहरादून में मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 213, पौड़ी में 120, नैनीताल में 52, टिहरी में 40 और ऊधमसिंह नगर में 12 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

  • अच्छी बात यह है कि इस बार डेंगू ज्यादा घातक प्रवृत्ति का नहीं है। डेंगू के अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं।

रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान

उधर, स्वास्थ्य विभाग लगातार दावा कर रहा है कि डेंगू की रोकथाम के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले मिल रहे हैं, वहां पर सघन फागिंग व दवा का छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम, नगर पालिका व छावनी परिषदों के साथ मिलकर निरंतर डेंगू निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है।

कोरोना के 13 मामले

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना से अब राहत है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 13 मामले मिले हैं। देहरादून में सात, नैनीताल में पांच व टिहरी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि हरिद्वार, उत्तरकाशी,पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:-Dengue in Uttarakhand: उत्‍तराखंड में 15 और लोग में डेंगू की पुष्टि, देहरादून में आए सबसे ज्‍यादा 12 मामले

संक्रमण दर रही 1.49 प्रतिशत

आठ मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण दर 1.49 प्रतिशत रही है। प्रदेश में इस साल कोरोना के 104212 मामले आए हैं। इनमें से 100039 (96 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 333 मरीजों की मौत भी हुई है। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 56 सक्रिय मामले है। देहरादून में 29 और हरिद्वार में 13 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand News: थम नहीं रही डेंगू की चाल, 37 और को लगा डंक; देहरादून में 28 और नैनीताल में 5 लोग में पुष्टि