शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से देहरादून में दुष्कर्म, बाबा हरिदास नगर थाने में जीरो FIR दर्ज
दिल्ली की एक युवती से विकासनगर के एक लाज में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपित अक्षय ने बाद में शादी से इन्कार कर दिया।

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। शादी का झांसा देकर दिल्ली निवासी युवती से विकासनगर स्थित एक लाज में दुष्कर्म किया गया।
बाद में आरोपित ने पीड़िता से शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने में जीरो एफआइआर दर्ज कराई।
मामला विकासनगर कोतवाली के पास पहुंचने पर यहां की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार दिल्ली की रहने वाली युवती अपने दोस्तों के साथ विकासनगर घूमने आई थी। वे नगर स्थित एक लाज में ठहरे थे।
दस अप्रैल की रात दिल्ली निवासी आरोपित अक्षय ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटने पर जब युवती ने जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें- हल्दी की रस्म में बुलाकर 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, बदहवास हालत में घर पहुंच बयां की दरिंदगी
यह भी पढ़ें- Love Jihad in Indore: नशा देकर हिंदू युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो बोला- 'मुसलमान बनो, तब करूंगा शादी'
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
