विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून के स्टार्ट अप को मिल रही देश-विदेश के उद्यमियों की सराहना, एंजेल इन्वेस्टर्स ने दी फंडिंग

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 16 Jul 2021 02:01 PM (GMT+05:30)

दून के युवा उद्यमी कशिश पाहवा और मितुल अग्रवाल के स्टार्ट अप को देश-विदेश के उद्यमियों की सराहना मिल रही ...और पढ़ें

दून के स्टार्ट अप को मिल रही देश-विदेश के उद्यमियों की सराहना।
दून के स्टार्ट अप को मिल रही देश-विदेश के उद्यमियों की सराहना।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून के युवा उद्यमी कशिश पाहवा और मितुल अग्रवाल के स्टार्ट अप को देश-विदेश के उद्यमियों की सराहना मिल रही है। एंजेल इन्वेस्टर्स ने उनके स्टार्ट अप हायर ए कैंप को फंडिंग दी है। प्रदेश के युवाओं को देश- विदेश से फंडिंग मिलने से उद्योग निदेशालय गदगद हैं। प्रदेश में स्टार्ट अप की तैयारी में लगे युवा उद्यमियों को भी इससे प्रेरणा मिली है।

गुरुवार को पटेलनगर स्थित उद्योग निदेशालय के दफ्तर में हायर ए कैंप स्टार्ट अप की आधिकारिक लांचिग हुई। उद्योग निदेशक सुधीर चंद नौटियाल ने कहा कि यह प्रदेश के उद्योग और स्टार्ट अप के लिए नई शुरुआत है। राज्य में अभी तक 100 स्टार्टअप पंजीकृत हैं। हायर ए कैंप के संस्थापक कशिश पाहवा ने कहा कि कालेज के दौरान एक दिन अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश में आउटडोर कैंप जाने की सोची तो कैंप बुक कराने में बहुत समस्या हुई। यहीं से हायर ए कैंप का आइडिया आया।

हमारी वेबसाइट देशभर में आउट डोर कैंप उपलब्ध करवाती है। सह संस्थापक मिथुल ने कहा कि आइडिया पर साल 2018 में काम शुरू करना शुरू किया गया था। तीन साल उद्योग निदेशालय की सहायता से लगातार काम करने के बाद अंतरराष्ट्रीय ग्रुप एंजेल इन्वेस्टर्स का साथ मिला है। आने वाले समय में हम भारत से बाहर पड़ोसी देशों में भी अपनी सेवाएं देने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CDS जनरल रावत से मिल उत्तराखंड के CM ने किया अनुरोध, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दे सेना