विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CDS जनरल रावत से मिल उत्तराखंड के CM ने किया अनुरोध, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दे सेना

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 16 Jul 2021 07:31 AM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत से उत्तराखंड के सामरिक महत्व को देखते हुए यहां के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।

CDS जनरल रावत से मिल उत्तराखंड के CM ने किया अनुरोध।
CDS जनरल रावत से मिल उत्तराखंड के CM ने किया अनुरोध।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत से उत्तराखंड के सामरिक महत्व को देखते हुए यहां के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है। उन्होने जनरल रावत को बताया कि सामरिक महत्व को देखते हुए सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए जरूरी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में कोविड के कारण रुकी भर्ती रैलियों को फिर से शुरू करने का भी अनुरोध किया।

नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में गुरुवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत और नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गनाइेजशन (एनटीआरओ) के चीफ अनिल धस्माना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीमांत क्षेत्र के विकास पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में विशेष तौर पर पलायन को रोकने की योजनाएं जरूरी हैं। प्रदेश के सामरिक महत्व को देखते हुए यहां बाहर से आने वाले संदिग्धों का पुलिस द्वारा सत्यापन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में सेना ने सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य सरकार व सैन्य प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनटीआरओ चीफ अनिल धस्माना से सुरक्षा के साथ ही आपदा राहत कार्यों में ड्रोन के इस्तेमाल पर चर्चा की। एनटीआरओ चीफ ने उत्तराखंड में ड्रोन तकनीक के विकास के लिए पूरी सहायता देने का भी आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट, प्रदेश में रेल लाइनों के सुदृढ़ीकरण की पैरवी की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।