विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

58 की उम्र में 1000 किमी साइकिलिंग, Dehradun के सोहन सिंह ने फिर रचा कीर्तिमान

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:09 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 08:21 AM (IST)

देहरादून के 58 वर्षीय सोहन सिंह रावत ने 1000 किलोमीटर की अल्ट्रा साइकिलिंग चुनौती 72 घंटे 28 मिनट में पूरी ...और पढ़ें

1000 किलोमीटर का अल्ट्रा साइकिलिंग खिताब प्राप्त करते देहरादून निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सोहन सिंह रावत।

1000 किलोमीटर का अल्ट्रा साइकिलिंग खिताब प्राप्त करते देहरादून निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सोहन सिंह रावत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उम्र के 58वें पड़ाव पर भी हौसले और फिटनेस की मिसाल पेश करते हुए देहरादून निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सोहन सिंह रावत ने 1000 किलोमीटर का अल्ट्रा साइकिलिंग अभियान पूरा किया।

डिब्रूगढ़ में तैनात रावत ने 23 से 26 अक्टूबर तक गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी मार्ग पर यह दूरी 72 घंटे 28 मिनट में पूरी की। इसमें उनका वास्तविक साइकिलिंग समय 49 घंटे 39 मिनट रहा। उन्होंने निर्धारित 75 घंटे की समयसीमा से दो घंटे 32 मिनट पहले लक्ष्य हासिल किया।

आठ प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा 

गुवाहाटी रैंडोनियर्स की ओर से आडैक्स इंडिया रैंडोनियर्स के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें तीन प्रतिभागी निर्धारित दूरी पूरी नहीं कर सके, जबकि पांच ने चुनौती पूरी की। रावत इन पांच प्रतिभागियों में सबसे पहले मंजिल तक पहुंचे। यह स्वयं-सहायता आधारित अभियान था, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी यात्रा की व्यवस्थाएं स्वयं करनी थीं।

सोहन सिंह रावत ने वर्ष 2025 में भी 1000 किलोमीटर का अल्ट्रा साइकिलिंग अभियान निर्धारित समय में पूरा किया था। वह 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की लगातार साइकिलिंग चुनौतियां पूरी कर तीन बार प्रतिष्ठित सुपर रैंडोनियर का खिताब भी हासिल कर चुके हैं।

मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के चौंदकोट क्षेत्र के चमोली गांव निवासी रावत वर्तमान में देहरादून में रहते हैं। 58 वर्ष की उम्र में उनकी यह उपलब्धि देहरादून के लिए गौरव के साथ ही युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के लिए प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें- रांची में 30 अक्टूबर से नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप, देशभर के 600 से अधिक साइक्लिस्ट होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- 90 मिनट की साइकिलिंग से ज्यादा असरदार है 3 मिनट की तेज दौड़, फिटनेस का पुराना फॉर्मूला हुआ फेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।