विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में 30 अक्टूबर से नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप, देशभर के 600 से अधिक साइक्लिस्ट होंगे शामिल

By Diwaker SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 28 Oct 2026 04:04 PM (IST)

रांची के खेलगांव वेलोड्रम में 30 अक्टूबर से नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप शुरू होगी, जिसमें देशभर के 600 से अधिक ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. रांची में 30 अक्टूबर से राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप शुरू होगी।

  2. देशभर के 600 से अधिक साइकिलिस्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

  3. खेलगांव में 15 से 20 लाख रुपये तक की साइकिलें दिखेंगी।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के खेलगांव स्थित वेलोड्रम स्टेडियम में 30 अक्टूबर से नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आगाज होगा। 4 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में पूरे देश के साइक्लिस्ट अपनी रफ्तार का दम दिखाएंगे।

चैंपियनशिप को लेकर रांची में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। कुछ राज्यों के खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं और ट्रैक पर अभ्यास में जुट गए हैं। शेष टीमें 29 अक्टूबर तक पहुंच जाएंगी।

झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस बार नेशनल चैंपियनशिप तीन स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसमें 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर और 41वीं सब जूनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 600 से अधिक साइकिलिस्ट भाग लेंगे। इसके साथ ही 100 से अधिक टेक्निकल ऑफिशियल भी प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए रांची में रहेंगे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने, खाने, परिवहन और चिकित्सा की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। वेलोड्रम ट्रैक को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।

cycling competition Jharkhand

आयोजन में दिखेंगी 15 से 20 लाख तक की साइकिल

इस तीन स्तरीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के पास अलग-अलग रेंज की साइकिलें भी देखने को मिलेंगी। यहां 5 लाख की साइकिल के अलावा 15 से 20 लाख रुपये तक की अत्याधुनिक साइकिलें भी ट्रैक पर नजर आएंगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

आयोजकों को उम्मीद है कि इस चैंपियनशिप से झारखंड में साइकिलिंग खेल को नई ऊंचाई मिलेगी और राज्य के खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर पदक जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा। 

राजस्थान से टीम लेकर पहुंचे कोच

इस चैंपियनशिप में तमाम टीम भाग लेने के लिए रांची पहुंच रहे है। राजस्थान के बीकानेर से साइकिलिंग कोच जेठाराम गाट भी अपनी के साथ शामिल होने आ रहे है।

Bikaner Coach

जेठाराम गाट, बीकानेर, राजस्थान, कोच साइकिलिंग।