देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या, शव बोरे में बंद कर जंगल में फेंका
देहरादून के प्रेमनगर स्थित जामुनवाला में एक युवती की हत्या कर शव बोरे में बंद कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया।
-1795043479230_m.webp)
युवती का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
HighLights
देहरादून के जामुनवाला में युवती का शव बोरे में मिला।
मृतका का गला रेता और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था।
पुलिस पहचान और हत्यारों की तलाश में जुटी है।
जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर स्थित जामुनवाला में अज्ञात व्यक्ति ने युवती की हत्या कर शव बोरे में बंद कर दिया और कूड़े के ढेर में डाल दिया। इसके बाद शव के ऊपर कूड़ा डाल दिया। स्थानीय लोग जब कूड़ा फेंकने के लिए गए तो उन्होंने दुर्गंध और बोरे से खून निकलते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने फोरेंसिक की टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक का गला बुरी तरह से रेता हुआ है और पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी बुरी तरह से कुचला हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को स्थानीय लोग जामुनवाला में कूड़ा फेंकने के लिए गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि कूड़े के नीचे एक बोरी से दुर्गंध आ रही थी। बोरे से खून भी बह रहा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना प्रेमनगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी शेखर सुयाल, थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल फारेंसिक की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
जांच में सामने आया कि महिला का गला रेता हुआ था और चेहरे बुरी तरह से कुचला हुआ था। मृतक ने शूट-सलवार पहना हुआ था, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवा दिया है। शहर के थानों में मृतक की पहचान करने के लिए फोटो भेजी गई है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
हत्या के बाद शव कहीं और फेंकने का अंदेशा
मृतक का शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की हत्या कहीं और हुई है व शव कहीं और फेंका गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पहचान होने पर ही पुलिस हत्यारे तक पहुंच पाएगी। इसके अलावा पुलिस थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच भी की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।