विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजना महिला को पड़ा भारी, साइबर ठगों ने 5 मिनट में खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:00 AM (IST)

देहरादून में एक महिला को गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजना महंगा पड़ा, साइबर ठगों ने फोन-पे खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. महिला ने गूगल पर मीशो कस्टमर केयर नंबर खोजा।

  2. साइबर ठगों ने फोन-पे से 99 हजार रुपये निकाले।

  3. एक अन्य व्यक्ति के खाते से 1.99 लाख रुपये की ठगी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। ऑनलाइन शॉपिंग के बाद सामान वापस करने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर महिला को फोन किया और महज पांच मिनट के भीतर उसके फोन-पे खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़िता ने घटना की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बंजारावाला निवासी सिद्धि ने बताया कि उन्होंने 29 अक्टूबर को मीशो एप से एक सामान ऑर्डर किया था।

सामान मिलने के बाद उन्होंने उसे वापस करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने गूगल पर मीशो कस्टमर केयर का नंबर तलाशा। इसी दौरान उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर उनसे संपर्क किया। इसके बाद उसी दिन महज पांच मिनट के भीतर उनके फोन-पे खाते से दो ट्रांजेक्शन हो गईं। पहली बार 70 हजार रुपये और दूसरी बार 29 हजार रुपये निकाल लिए गए।

बिना ओटीपी साझा किए खाते से निकले 1.99 लाख

बंजारावाला निवासी नवीन चंद्र कोठारी के बैंक खाते से भी साइबर ठगों ने 1.99 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने न तो किसी के साथ ओटीपी साझा किया और न ही लेनदेन की सहमति दी थी।

रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने बैंक को सूचित कर खाता ब्लाक कराया और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- देहरादून लूट मामले की जांच अब ग्रामीण सर्किल एसपी जया बलोनी को सौंपी, पुलिस पर लगे आरोपों की भी होगी पड़ताल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।