विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन दिन के वीकेंड के चलते देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश में जाम से बचने के लिए पुलिस का नया यातायात प्लान जारी

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:10 AM (IST)

देहरादून पुलिस ने तीन दिवसीय वीकेंड के लिए व्यापक यातायात प्लान जारी किया है। इसमें मसूरी, चकराता, ऋषिकेश और हरिद्वार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन का वीकेंड होने पर शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। वीकेंड को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए सभी ड्यूटी प्वाइंटों एवं डायवर्जन प्वाइंटों पर समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात कर्मियों को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रुट व डायवर्जन प्लान

-दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, रुडकी से मसूरी व चकराता जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान

उत्तर प्रदेश व हिमांचल प्रदेश से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान

1- एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए प्लान ए- डाटकाली आरटीओ चैकपोस्ट - ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- आईएसबीटी- शिमला बाईपास सेंट ज्यूड चौक- कमला पैलेस- बल्लीवाला फ्लाई ओवर -बल्लूपुर - कैन्ट तिराहा - सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा- पुरकुल गांव तिराहा - कुठालगेट - मसूरी

प्लान बी – शिमला बाइपास सेन्ट ज्यूड चौक-कमला पैलेस बल्लूपुर चौक- कैंट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गाँव-किमाडी से हाथीपांव होते हुए मसूरी जा सकेंगे।

-एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता) के लिए डाटकाली- आरटीओ चैकपोस्ट- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा - जीएमएस रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक- नया गांव सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पांवटा फ्लाई ओवर - लांघा रोड़ से चकराता

-प्रेमनगर - बल्लूपुर चैक कौलागढ कैन्ट तिराहा - सफ्लाई डिपो- किमाड़ी-लम्बीधार- हाथीपांव -जीरो बैंड - मसूरी

वापसी का रुट प्लान

मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए

कुठालगेट पुराना राजपुर रोड़ - सांई मंदिर डायवर्जन- जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा – कैन्ट तिराहा - बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक

मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए

कुठालगेट- पुराना राजपुर रोड़- सांईमंदिर – डायवर्जन- दिलाराम-यूके लिप्टस-ईसी रोड़- फब्बारा चौक- रिस्पना पुल- आईएसबीटी- आशारोड़ी।

मसूरी से ऋषिकेश मार्ग

कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर-किरशाली चौक - कालागांव- मालदेवता- थानों रोड़-भानियावाला तिराहा - ऋषिकेश।

ऋषिकेश व हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट

(ऋषिकेश - एयरपोर्ट तिराहा - एसडीआरएफ तिराहा-थानो रोड़-महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नंबर 06- लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी।

डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला - पुलिया नंबर 06- लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी।

दबाव होने की स्थिति में

(i) डोईवाला – मियावाला- नत्थूवाला- पुलिया नंबर 06- लाडपुर- सहस्त्रधारा क्रासिंग आईटी पार्क-किरशाली चौक - सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी।

(नेपाली फार्म तिराहा - भानियावाला तिराहा पीएनबी तिराहा थानो रोड़ - महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नंबर 06- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क- किरशाली चौक - सांई मन्दिर तिराहा -डाईवर्जन - कोठालगेट- मसूरी।

हरबर्टपुर - विकासनगर- आरा मशीन बाड़वाला जुड्डो- यमुना पुल कैप्टी फॉल- मसूरी

वापसी के लिए रुट

ऋषिकेश के लिए- मसूरी कुठाल गेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा थानो रोड़ तिराहा - ऋषिकेश

हरिद्वार के लिए - मसूरी कुठाल गेट - ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा - किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा थानो रोड़ तिराहा- भानियवाला - हरिद्वार।

देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान

1- पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर

मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा।

2- सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर

एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा।

सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर

सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जाएगा।

2- गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर

गुच्चुपानी तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा।

मसूरी क्षेत्र में पार्किंग

प्लान-ए

मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा।

मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान बी को लागू किया जाएगा।

प्लान-B

इस प्लान के अन्तर्गत पर्यटकों के वाहनो को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जायेगा, जहां से पर्यटको को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।

किंग क्रेग पार्किंग फुल होने की दशा मे प्लान सी को लागू किया जाएगा।

प्लान-सी

इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से से हाथीपाँव रोड होते हुये जीरो प्वांइट की ओर डायर्वट किया जायेगा तथा मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जायेगा।

ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक प्लान

वीकेंड को देखते हुए यातायात को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा वृहद यातायात प्लॉन तैयार किया गया है। इसके अन्तर्गत स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप यातायात प्रबन्धन से सम्बन्धित प्लान ए, बी व प्लान सी बनाये गये है, जो यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर लागू किया जायेगा।

प्लान ए- यातायात का दबाव कम होने पर निम्न प्रकार भेजा जायेगा।

वीकेंड के लिए हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से ऋषिकेश आने वाले छोटे-बडे वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जाएगा।

■ सप्तऋषि - रायवाला- नेपाली फार्म - श्यामपुर चौकी- नटराज चौक- ढालवाला चौकी- भद्रकाली बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा- तपोवन चौकी ब्रहमपुरी- शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।

वीकेंड पर देहरादून से ऋषिकेश आने वाले छोटे बड़े वाहनो को देहरादून - नटराज चौक- ढालवाला चौकी- भद्रकाली- बाईपास रोड़ होते हुये तपोवन तिराहा - तपोवन चौकी -ब्रहमपुरी- शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।

प्लान बी यातायात का अधिक दवाब होने की स्थिति में- सप्तऋषि -रायवाला- नेपाली फार्म- लालतप्पड- भानियावाला- रानीपोखरी- नटराज चौक- ढालवाला चौकी- भद्रकाली- बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा तपोवन चौकी -ब्रहमपुरी- शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ राजनीतिक दलों ने खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

यह भी पढ़ें- यूपीएल सीजन 3 का खिताब देहरादून वारियर्स ने जीता, कुनाल चंदेला और आदित्य रावत चमके