विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपीएल सीजन 3 का खिताब देहरादून वारियर्स ने जीता, कुनाल चंदेला और आदित्य रावत चमके

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:29 PM (IST)

देहरादून वारियर्स ने हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से हराकर उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का तीसरा सीजन जीत लिया। कप्तान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन की ट्राफी देहरादून वारियर्स ने अपने नाम की। टीम के कप्तान कुनाल चंदेला ने 90 और मो. उजैर मलिक ने 64 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं हरिद्वार इल्मास को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा।

विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में देहरादून वारियर्स और हरिद्वार इल्मास के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 11.06.58 PM

पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 197 रन की पारी खेली। टीम के कप्तान कुनाल चंदेल ने 51 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 90 रन बनाए। जबकि मो. उजैर मलिक ने 46 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 64 रन जड़े।

जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। हरिद्वार इल्मास के गेंदबाज प्रियांक सिंह ने चार, रक्षित रोही ने दो, शाश्वत डंगवाल ने एक विकेट झटका। लेकिन गेंदबाज महंगे साबित हुए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हरिद्वार 161 रन पर ढेर हो गई।

टीम के बल्लेबाज शाश्वत डंगवाल ने 59, युवराज चौधरी ने 28, सौरभ चौहान और रक्षित ने सर्वाधिक 15-15 रन बनाए। देहरादून के गेंदबाज आदित्य रावत ने चार, अभिषेक सिंह और सुमित जुयाल ने दो-दो, देवेंद्र सिंह और नीरज सिंह ने एक-एक विकेट झटका।

इस मौके पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव किरण रौतेला वर्मा, पूर्व सचिव महिम वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, दीपक मेहरा, सीएयू संरक्षक पीसी वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नीलम की शानदार पारी और अमीषा की घातक गेंदबाजी से देहरादून वारियर्स बनी महिला यूपीएल चैंपियन

यह भी पढ़ें- यूपीएल: उत्तराखंड में कल से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, वाणी कपूर बांधेंगी समा