विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Weather Update: देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, आज देहरादून मौसम रहेगा साफ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 24 Apr 2021 09:13 AM (IST)

Dehradun Weather Update देहरादून-मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर हुई बारिश के बीच पारे ने भी गोता लगाया है। ...और पढ़ें

देहरादून-मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर हुई बारिश के बीच पारे ने भी गोता लगाया है।
देहरादून-मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर हुई बारिश के बीच पारे ने भी गोता लगाया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Weather Update देहरादून-मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर हुई बारिश के बीच पारे ने भी गोता लगाया है। दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में दिनभर यहां ठिठुरन भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने की संभावना जताई।

पिछले चार दिनों से दून में मौसम बदला हुआ है। आसमान में घने बादलों के बीच रुक-रुककर बारिश और हवाओं का दौर जारी है। शुक्रवार को भी दून और मसूरी में झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम बदला रहा। इसके बाद शाम तक बारिश के दो से तीन दौर बारिश हुई। जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मसूरी से सटे यमुना और अगलाड़ घाटियों में भी पूरे दिन बारिश होती रही। जबकि, एक रोज पहले जोरदार ओलावृष्टि से काश्तकारों की मटर और खेत-खलिहानों में पड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा दून में अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी बारिश के कारण सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। 

वहीं, मसूरी में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मसूरी और दून में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में आज भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें