देहरादून के चकराता रोड पर गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस
देहरादून के चकराता रोड पर सोमवार शाम पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो गुटों में जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक पहुंच गया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
चकराता रोड पर गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद।
दो गुटों में हुई जमकर मारपीट।
पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी के व्यस्ततम चकराता रोड पर सोमवार शाम गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
एक पक्ष में दीपक और उसका दोस्त अक्षय हैं, दूसरा पक्ष मनआनंद का है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- देहरादून: मियांवाला में बंद घर का ताला तोड़ लाखों रुपये के जेवर चुराए, पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।
