विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड वोटर लिस्ट: एसआईआर के बाद छूटा नाम, तो चिंता की नहीं बात... घर पहुंचेगा चुनाव आयोग

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:19 AM (IST)

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद भी छूटे पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष अभियान चलाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है तो उसके पास अब नाम जुड़वाने का मौका है। निर्वाचन विभाग 8 से 10 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाएगा।

इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। यानी सूची में छूटे पात्र मतदाता को तलाशने की जिम्मेदारी अब महज आवेदन का इंतजार करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि निर्वाचन मशीनरी घर की चौखट तक पहुंचेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा

कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर के दौरान छूटे पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें- 18 साल के हुए हैं तो ध्यान दें, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका; 10-11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में विशेष अभियान

इसके लिए बूथवार निगरानी और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा स्तर पर बैठक करने और बूथ लेवल अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी व समय-सारणी स्पष्ट करने के निर्देश दिए। घर-घर सत्यापन के दौरान प्राप्त आवेदनों और फार्म-6 की नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करने को भी कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल नए नाम जोड़ना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। किसी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए क्षेत्रवार और बूथवार प्रभावी निगरानी की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, कांग्रेस से जसविंदर सिंह गोगी व सुनील जायसवाल, सीपीआई (एम) से अनंत आकाश और आम आदमी पार्टी से कमल राणा उपस्थित रहे।