विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बिहार का रहने वाला था युवक

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 21 Oct 2026 01:31 AM (IST)

देहरादून के प्रेमनगर में उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बीपीटी प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या।

  2. देहरादून के प्रेमनगर में फांसी लगाकर दी जान।

  3. मृतक छात्र बिहार के पटना का निवासी था।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर में दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार शाम उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बीपीटी प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। छात्र की मौत की सूचना स्वजनों को दे दी गई है। उनके देहरादून पहुंचने के बाद बुधवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम 07 बजे थाना प्रेमनगर की मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) पर सूचना मिली कि ठाकुरपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस ने युवक को एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।
मृतक की पहचान सुधांशु (20) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- गंग नहर बंदी: मरम्मत और सफाई के लिए जल प्रवाह बंद, 8 नवंबर से सुचारू होगी पानी की सप्लाई

वह मूल रूप से महावीर कॉलोनी, अनीसाबाद, बेउर, जिला पटना (बिहार) का निवासी था और उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बैचलर आफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मृतक के स्वजनों जनों को घटना की सूचना दे दी है।