विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंग नहर बंदी: मरम्मत और सफाई के लिए जल प्रवाह बंद, 8 नवंबर से सुचारु होगी पानी की सप्लाई

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 21 Oct 2026 01:15 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 01:28 AM (IST)

ऊपरी गंगनहर में वार्षिक सफाई और मरम्मत के लिए जल प्रवाह बंद कर दिया गया है। 8 नवंबर की सुबह ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. वार्षिक सफाई और मरम्मत के लिए गंगनहर बंद।

  2. 8 नवंबर की सुबह से जल प्रवाह होगा सुचारू।

  3. श्रद्धालुओं से दीपावली तक गंगा स्नान टालने की अपील।

जागरण संवाददाता हरिद्वार। ऊपरी गंगनहर में वार्षिक सफाई और मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार की देर रात्रि को गंग नहर में जल का प्रवाह बंद कर दिया है। गंग नहर में जलपूर्ति 7 नवंबर की मध्यरात्रि को होगी, यानी 8 नवंबर की सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र सहित अन्य घाटों पर गंगा का प्रवाह सुचारू हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि गंग नहर पर जलापूर्ति को रोक दिया गया है। नहर बंदी के दौरान हरिद्वार सहित 15 जनपदों में नहर से जुड़े मरम्मत के कार्य किए जाने हैं साथ ही वे कार्य भी चिन्हित कर किए जाएंगे जो नहर में जल प्रवाह के कारण दिखाई नहीं दे रहे थे।

अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने कहा कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों जल प्रवाह को सुचारू करने के लिए समतलीकरण के कार्य किए जाने हैं, जिससे जल प्रवाह सुचारू बना रहे और हर की पैड़ी तक जल का प्रवाह नियमित रूप में पहुंचता रहे, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में किसी तरह की परेशानी ना हो।

उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि दीपावली तक हरिद्वार गंगा स्नान के कार्यक्रम को स्थगित रखें। बहुत जरूरी होने पर ही गंगा स्नान आदि के लिए हरिद्वार आए। उन्होंने कहा कि नहर बंदी के दौरान हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार की ओर से भी अर्धकुंभ से संबंधित कार्य होने हैं।