Move to Jagran APP

Dehradun Top News: शनिवार को भी केदारनाथ में हुई बर्फबारी, पढ़ें देहरादून व आसपास की प्रमुख खबरें एक क्लिक में

Dehradun Top News गुरुवार से हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शनिवार को भी केदारनाथ धाम और गंगोत्री सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पढ़ें उत्‍तराखंड की प्रमुख खबरें...

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraSat, 01 Apr 2023 02:02 PM (IST)
Dehradun Top News: शनिवार को भी केदारनाथ में हुई बर्फबारी, पढ़ें देहरादून व आसपास की प्रमुख खबरें एक क्लिक में
Dehradun Top News: पढ़ें उत्‍तराखंड की प्रमुख खबरें...

टीम जागरण, देहरादून: Dehradun Top News: शनिवार को भी केदारनाथ धाम और गंगोत्री सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। गुरुवार से हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों को मौसम की हर अपडेट एप के जरिए मिल सकेगी। पढ़ें उत्‍तराखंड की प्रमुख खबरें...

ऊधमसिंह नगर में मिला कोरोना संक्रमण का केस

कोरोना संक्रमण का एक केस मिलने के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन पूरी तरह समाप्त हो गई है। मुख्यालय से एक लाख डोज की मांग की गई है। एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर...

चारधाम यात्री एप के जरिए ले सकेंगे बदलते मौसम की अपडेट

वर्ष चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों को मौसम की हर अपडेट एप के जरिए मिल सकेगी। चारधाम यात्रा मार्ग और धामों पर मौसम परिवर्तन की जानकारी इस वर्ष उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप पर उपलब्ध होगी। एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर...

शनिवार को भी केदारनाथ में हुई बर्फबारी

आज शनिवार को धूप खिलने से कुछ राहत मिली है। लेकिन बादलों के बीच हल्‍की हवाएं भी चलती रहीं। शनिवार को भी केदारनाथ धाम और गंगोत्री सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर...

आज से खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

पहले दिन गर्तांगली की सैर करने के लिए चार पर्यटकों का दल गया। पार्क के गेट पर्यटकों के लिए 30 नवंबर 2023 तक खुले रहेंगे। पार्क के गेट खुलने से अब पर्यटक गोमुख, तपोवन, नेलांग, गर्तांगली की भी सैर कर सकेंगे। एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर...

रुड़की में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसों में हरियाणा के दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर...

आधी रात में एम्स ऋषिकेश पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया

शुक्रवार की देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के अतिथि गृह पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने देर रात एम्स ऋषिकेश का निरीक्षण किया। शनिवार की सुबह वह दिल्ली के लिए रवाना हुए। एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर...