विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में स्वाइन फ्लू के 21 नए मामले दर्ज, कोविड के भी दो नए केस

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:09 AM (IST)

मौसम में बदलाव के बीच देहरादून में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, शनिवार को 21 नए ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम में बदलाव के बीच स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में 86 सैंपल की जांच में 21 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 17 देहरादून जबकि चार अन्य जिलों से हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अबतक एच1एन1 के कुल संक्रमितों की संख्या 453 पहुंच गई है। वर्तमान में 73 मरीज सक्रिय हैं, जबकि 378 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एच1एन1 संक्रमण से दो मौतें दर्ज हैं।

संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 243 और महिलाओं की 210 है। वहीं, मरीजों की उम्र के लिहाज से 61-70 वर्ष आयु वर्ग में सबसे अधिक 77 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद एक-10 में 72 मामले जबकि 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग में 71 मामले हैं।

यह भी पढ़ें- कोविड काल की मौत पर 5 साल बाद खुली फाइल, पटना का अस्पताल सील; डॉ. प्रीतम समेत 7 डॉक्टरों पर FIR की तैयारी

कोविड के दो नए मामले
कोविड की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। शनिवार को 29 सैंपल जांचे गए, जिनमें दो नये संक्रमित मिले। अब तक 598 सैंपल की जांच में 49 संक्रमित मिले हैं। इनमें 47 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि दो मरीज सक्रिय हैं और दोनों होम आइसोलेशन में हैं।

डेंगू के सात नये मरीज मिले
देहरादून में डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। इनमें पांच मरीज देहरादून और दो अन्य जिलों के हैं। इसके साथ जिले में इस वर्ष डेंगू संक्रमितों की संख्या 160 पहुंच गई है। वहीं अब तक जिले में कुल 29,003 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 160 मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़ें- H1N1 ALert: कानपुर में होगी स्वाइन फ्लू की आरटी-पीसीआर जांच, लागू होगा कोविड प्रोटोकाल