देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, एक दिन में 19 नए मामले सामने आए
देहरादून में मौसम बदलने के साथ स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं, शनिवार को 85 सैंपल में से 19 ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप से किया गया है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून: मौसम में बदलाव के बीच जिले में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 85 सैंपल की जांच में 19 मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई।
इनमें 16 मरीज देहरादून के और तीन अन्य जिलों के हैं। एक दिन में सामने आए संक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगस्त से अब तक एच1एन1 की जांच के लिए 1701 सैंपल लिए जा चुके हैं।
इनमें 584 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 520 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 62 सक्रिय मामले हैं। दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है। विभागीय आंकड़ों में एच1एन1 संक्रमितों में 310 पुरुष और 274 महिलाएं शामिल हैं।
इधर, कोविड-19 की स्थिति फिलहाल नियंत्रित बनी हुई है। शनिवार को 35 सैंपल की जांच हुई, लेकिन कोई नया संक्रमित नहीं मिला। अब तक 851 सैंपल की जांच में 54 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में डेंगू और स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ा, 36 नए मामले दर्ज
बदलते मौसम में बढ़ता जोखिम
सितंबर में दिन में गर्मी और रात में ठंड बढ़ने के साथ मौसमी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से बुखार, खांसी, गले में खराश अथवा सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।
डेंगू का एक और चिकनगुनिया के आठ मामले
जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच शनिवार को 274 सैंपल की जांच में उत्त्र प्रदेश के बिजनौर निवासी एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में अब तक डेंगू के 190 मामले सामने आ चुके हैं।
इनमें 89 देहरादून और 101 अन्य जिलों के मरीज हैं। वहीं, एक नए मामले के साथ अस्पतालों में भर्ती सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हो गई है। 174 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि डेंगू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।
वहीं, चिकनगुनिया के आठ नए मामले सामने आए। चिकनगुनिया के कुल मामलों की संख्या 103 पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज, 8 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीज 78
