विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में स्वाइन फ्लू के 25 नए मरीज, कुल आंकड़ा 408... डेंगू और मलेरिया भी बढ़ा

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:26 AM (GMT+05:30)

देहरादून में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 25 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 408 हो गई है, जिनमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1,इन्फ्लूएंजा) का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 115 सैंपल की जांच में 25 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 408 पहुंच गई है, जिनमें 324 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 82 मामले सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित नये नौ मरीजों का दून और ऋषिकेश के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अबतक स्वाइन फ्लू से दो मौतों का मामला आया जिसे डेथ आडिट के बाद दर्ज किया गया है। एच1एन1 संक्रमितों में 224 पुरुष और 184 महिलाएं शामिल हैं।

डेंगू के पांच नए मरीज

देहरादून: जिले में एलाइजा जांच में गुरुवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें दो मरीज देहरादून और तीन अन्य जिलों के हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मामले 150 पहुंच गए हैं। वहीं, अस्पतालों में 22 का उपचार चल रहा है और 128 स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! लुधियाना में 35 और अमृतसर में संख्या पहुंची 25, विशेषज्ञों ने बताए लक्षण

तीन नये संक्रमित मामलों में दो नौ वर्षीय, तीन वर्षीय, दो वर्षीय और 20 वर्षीय मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 27,839 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 150 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

वहीं, गुरुवार को जिले में मलेरिया का एक नया मामला सामने आया, अबतक मलेरिया के दो मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे के तहत आशा और स्वयंसेवकों ने 11,872 घरों का सर्वे किया और 84,133 कंटेनरों की जांच की। इनमें 310 कंटेनर पाजिटिव मिले।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम, जिले में संक्रमितों की संख्या 27 पहुंची