विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम, जिले में संक्रमितों की संख्या 27 पहुंची

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:33 PM (GMT+05:30)

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जिससे जिले में इस संक्रमण से मरने वालों ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हिमगिरी कालोनी निवासी बुजुर्ग का कांठ रोड के अस्पताल में स्टंट पड़े थे। यह पहले से टीबी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज थे। मंगलवार की शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

फिर रात में हालत खराब हुई तो परिवार के लोग फिर से अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां, फिर उनका स्वाइन फ्लू की जांच के लिए नमूना लिया गया। साथ ही अस्पताल में चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिवार के लोग दिल्ली रोड के प्राइवेट मेडिकल कालेज ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद मिली रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

बता दें कि 30 अगस्त को दीनदयाल नगर निवासी प्रथमा बैंक के पूर्व प्रबंधक की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब दो हो चुकी है और 27 संक्रमित हो चुके हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि स्टंट डलने के बाद मंगलवार को ठीक अवस्था में अस्पताल से छुट्टी मिली थी। बुधवार को अस्पताल में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में दो की मौत हुई है। दोनों ही पहले से डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से मुरादाबाद पहुंचे तेंदुए, 4 मौतों के बाद भी 50+ तेंदुओं की दहशत, गन्ने की फसल बनी नया ठिकाना