विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में छात्र की कार में बेरहमी से पिटाई, बात-बात पर जड़े थप्पड़... पीड़ित ने कहा व्रत है तो और पीटा

Published: Sun, 30 Aug 2026 10:26 AM (IST)

देहरादून के प्रेमनगर में एक छात्र की कार में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. प्रेमनगर में छात्र की कार में पिटाई का वीडियो प्रसारित

  2. रैगिंग से जुड़ा होने की आशंका पर पुलिस कर रही जांच

  3. बिधौली क्षेत्र के शिक्षण संस्थान का छात्र बताया जा रहा

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में कार में बैठकर एक छात्र की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। कुछ युवक छात्र को बात-बात पर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

प्रसारित वीडियो का प्रेमनगर कोतवाली पुलिस संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि छात्र बिधौली क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है।

रैगिंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला 

कार में बैठे तीन से चार युवक छात्र से सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं और सही जवाब न देने पर छात्र को थप्पड़ मार रहे हैं। यही नहीं युवक उसे कुछ खाने को दे रहे हैं, जब छात्र ने व्रत होने की बात कही तो उसे दोबारा थप्पड़ मारे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में रैगिंग रोकने के दावे हवा, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में आया सनसनीखेज मामला

मामला रैगिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपित युवक में से ही किसी ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की है।

प्रेमनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो की गहनता से जांच कराई जा रही है। इस मामले में जो भी शामिल हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो में दिख रहे छात्रों की पहचान करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- दून मेडिकल कॉलेज रैगिंग: आरोपित पीजी डॉक्टरों से पूछताछ, निदेशालय ने मांगा जवाब