त्योहारी सीजन में ओला, उबर, रैपिडो पर आरटीओ की पैनी नजर, अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई
त्योहारी सीजन में ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऑनलाइन कैब संचालकों पर आरटीओ प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। बुकिंग के ...और पढ़ें

फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। ऑनलाइन प्लटेफार्म पर संचालित हो रहे ओला, उबर, रैपिडो संचालकों पर परिवहन विभाग की विशेष नजर रहेगी। विभाग को बुकिंग के नाम पर अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत मिल रही है।
ऐसे में विभाग ने आनलाइन प्लेटफार्म संचालकों की साइटें खंगालनी विभाग ने शुरू कर दी है। किसी तरह की अनियमित्ता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, अन्य दिनों के सापेक्ष त्योहारी सीजन में आनलाइन बुकिंग का कारोबार दोगुना बढ़ जाता है। ऐसे में आनलाइन प्लेटफार्म के अंतर्गत संचालित हो रहे वाहन संचालक धनराशि में वृद्धि कर देते हैं। जो की नियमावली के विरुद्ध है।
ऐसे में परिवहन विभाग भी कार्रवाई को लेकर सक्रिय हो गया है। जिससे बुकिंग के नाम पर यात्रियों से अधिक धनराशि न वसूली जाए। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया नियम शर्तों का उल्लंघन करने पर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया यात्रियों से अधिक धनराशि वसूलना नियम विरुद्ध है। साथ ही लाइसें के नियम शर्तों का उल्लंघन भी है।
