विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में नशे की लत के लिए चेन लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:20 PM (IST)

देहरादून के पटेलनगर में नशे की लत पूरी करने के लिए एक युवक से सोने की चेन और मोबाइल लूटने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। नशे की लत पूरी करने के लिए पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई चेन, ओप्पो मोबाइल फोन और चेन का आधा हिस्सा बेचकर मिले 34,500 रुपये बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्कूटी भी सीज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित नशे के आदी हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, सात अक्टूबर को अरविंद सिंह निवासी पटेलनगर ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि कुछ अज्ञात युवक उनके भाई को स्कूटी से एकांत स्थान पर ले गए। वहां मारपीट कर उससे सोने की चेन और मोबाइल फोन छीन लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।

रविवार, 11 अक्टूबर को आईएसबीटी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो स्कूटी पर सवार चार युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से टूटी हुई सोने की चेन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने पीड़ित को नशे की हालत में देखकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाने और मारपीट के बाद सामान छीनने की बात बताई। चेन बेचने की कोशिश की, लेकिन बिल नहीं होने के कारण सुनारों ने उसे खरीदने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आईएसबीटी के पास एक राहगीर को चेन का आधा हिस्सा बेच दिया और मिले रुपये आपस में बांट लिए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हन्नान (20), अभिषेक सिंह (19), आरिफ अली (31) और समीर (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरिफ पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी और अभिषेक मारपीट समेत अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें- देहरादून मोती बाजार के रेवती कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, आग बुझाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां

यह भी पढ़ें- देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव का कार्यक्रम घोषित, इस तारीख से शुरू होगा नामांकन और मतदान की तारीख भी तय