विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 महीने से अटकी 58 पदों की नर्सिंग प्रतीक्षा सूची, अभ्यर्थियों में भारी रोष

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:37 PM (IST)

नर्सिंग अभ्यर्थियों में 58 पदों की प्रतीक्षा सूची 10 महीने से जारी न होने पर गहरा आक्रोश है। चयन बोर्ड ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादादाता, देहरादून। 10 महीने बाद भी 58 पदों की प्रतीक्षा सूची जारी नहीं होने से नर्सिंग अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ रहा है। चयन बोर्ड की चार-पांच बैठकें होने के बावजूद सूची जारी करने पर निर्णय नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं।

नर्सिंग एकता मंच ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो चयन बोर्ड अध्यक्ष का घेराव किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर व अन्य अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि न्यायालय से जीत मिलने के बावजूद प्रतीक्षा सूची जारी करने में इतनी देरी क्यों हो रही है।

लगातार बैठकें होने के बाद भी निर्णय सामने नहीं आने से अभ्यर्थियों के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है। सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवा लंबे समय से सूची जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मंच ने चयन बोर्ड से देरी का कारण सार्वजनिक करने और 58 पदों की प्रतीक्षा सूची जल्द जारी करने की मांग की है। उसका कहना है कि अभ्यर्थियों को केवल आश्वासन देने के बजाय स्पष्ट जवाब और कार्रवाई मिलनी चाहिए। 10 महीने पहले न्यायालय से जीत मिलने के बाद भी अपने हक के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में लोकभवन पर प्रदर्शन का मामला, गणेश गोदियाल समेत 45 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- देहरादून में पार्किंग विवाद में 75 साल के बुजुर्ग ने युवक को चाकू घोंपा, अस्पताल में भर्ती