विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के एचएनबी मेडिकल विवि में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सीएम धामी ने किया रिसर्च लैब और प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:03 PM (IST)

एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 करोड़ की रिसर्च लैब और 15 करोड़ के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। शीशमबाड़ा स्थित एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी पर विश्वविद्यालय में चार करोड़ रुपये की रिसर्च लैब और 15 करोड़ रुपये के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के कंधों पर मरीजों की जान बचाने के साथ उनके भरोसे की जिम्मेदारी भी होती है। चिकित्सा का पेशा केवल डिग्री हासिल करने या नौकरी तक सीमित नहीं है।

इसके लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण देने के साथ उनके कौशल और सेवाभाव को बढ़ाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भावी डॉक्टर देश के भविष्य के कर्णधार हैं।

चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी पाठ्यक्रम की गुणवत्ता सुधारने और परीक्षाओं का सही ढंग से संचालन सुनिश्चित करने की है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।

जिला अस्पतालों को उच्चीकृत कर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सहदेव पुंडीर, विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. भानु दुग्गल और निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून दशहरा शोभायात्रा: यातायात डायवर्ट, परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन

यह भी पढ़ें- देहरादून में दीपावली पर सिर्फ इन जगहों पर ही लगेगा पटाखा बाजार, अन्य जगहों पर बिक्री के लिए शर्तों का करना होगा पालन