विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून दशहरा शोभायात्रा: यातायात डायवर्ट, परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:41 PM (IST)

देहरादून में दशहरा पर्व और शोभायात्रा के लिए पुलिस ने यातायात योजना जारी की है। परेड ग्राउंड के चारों ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दशहरा पर्व पर भव्य शोभायात्रा व परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। कुछ स्थानों पर यातायात डायवर्ट रहेगा जबकि परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। दशहरा शोभायात्रा कालिका मंदिर से प्रस्थान कर मोती बाजार - पलटन बाजार- राजपुर रोड- एस्लेहाल - कनक चौक से होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

विक्रम व मैजिक के लिए ट्रैफिक प्लान

- 03 नंबर विक्रम व मैजिक वाहन के लिए रुट: इस रूट पर चलने वाले विक्रम मंगलवार को परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे, जहां से ये दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे व इनके तहसील चौक तक आने का रूट पूर्ववत: ही रहेगा।

- 05 नंबर रूट पर चलने वाले विक्रम को परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिए जाएंगे।

- 08 नंबर रूट पर चलने वाले विक्रम दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिए जाएंगे।

- 02 नंबर रूट पर चलने वाले विक्रम पंत रोड स्थित विक्रम स्टेंड से संचालित नही होंगे। इस रोड पर संचालित सभी विक्रम परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस घुमा दिए जाएंगे।

सिटी बसों के लिए ट्रैफिक प्लान

-परेड़ ग्राउंड से चलने वाली कैंट व राजपुर रोड बस सेवा

- इस रूट पर चलने वाली बसें दशहरा पर्व के अवसर पर राजपुर रोड ओरिएंट चौक स्थित पैट्रोल पंप के पास से संचालित की जा सकेगी तथा किसी भी स्थिति में उक्त बसें कनक चौक की तरफ नहीं आएगी।

- क्लेमेनटाउन से राजपुर रोड कुठाल गेट चलने वाली बसें पंत रोड लैंसीडोन की तरफ न जाकर दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जाएगी।

वापसी रूट: रायपुर रोड मालदेवता सहस्त्रधारा रोड बस सेवा

इस मार्ग पर चलने वाली बस चुना भट्टा रायपुर रोड से संचालित की जाएगी तथा सर्वे चौक पर सवारी उतार कर वापस रायपुर रोड चूना भट्टा जा सकेगी।


बैरियर व्यवस्था
- बुद्धा चौक
- दर्शनलाल चौक
- डूंगा हाउस तिराहा
- कनक चौक
- रोजगार तिराहा
- कांवेंट तिराहा
- ओरियंट चौक
- लैंसीडोन चौक
- सर्वे चौक
- होटल पैसेफिक तिराहा
- मनोज क्लीनिक चौक

पार्किंग व्यवस्था
- रेंजर्स ग्राउंड
- मंगला देवी इंटर कालेज
- काबुल हाऊस पार्किंग
- नगर निगम पार्किंग
- पुराना तहसील परिसर पार्किंग

वीआइपी, अधिकारियों व पास धारक वाहन पार्किंग
- परेड ग्राउंड मंच के पीछे
- दून क्लब
- टिन शैड पार्किंग स्मार्ट सिटी
- प्रेस क्लब के पास पार्किंग

रुट प्लान
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट
- ग्रेट वेल्यू तिराहा-दिलाराम चौक-बहल चौक -ग्लोब चौक -घंटाघर -दर्शनलाल चौक -रेंजर्स ग्राउंड पर्किंग स्थल

सहस्त्रधारा व रायपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए
- सहस्त्रधारा क्रासिंग-कर्जन रोड -सर्वे चौक-मंगला देवी व काबुल हाऊस पार्किंग

ईसी रोड व सुभाष रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट
आराघर चौक-द्वारिका स्टोर -क्रास रोड -बुद्वा चौक-रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग

सहारनपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट
- प्रिंस चौक -तहसील चौक-दून चौक -बुद्वा चौक -रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग

चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिए रूट
- बिंदालल चौक -घंटाघर -दर्शनलाल चौक -रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग स्थल
---------
पार्किंग स्थलों के भर जाने पर वैकल्पिक पार्किंग प्लान
- सचिवालय, लार्ड वैंकटेश्वर व सुभाष रोड पर सिंगल लाइन में पार्किंग

----------
राजपुर रोड की ओर से दशहरा पर्व में शामिल होने वाले वाहनों के लिए
- जनपथ मार्केट बिंदाल पार्किंग
-----------
बल्लुपुर व किशननगर की ओर से दशहरा पर्व में शामिल होने वाले वाहनों के लिए
- महिला पालिटेक्निक के सामने सिंगल लेन में
---------
रायपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग की ओर से शामिल होने वाले वाहनों के लिए
- कचहरी पार्किंग व हिमालयन आर्म्स से दून चौक के मध्य

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

मंगलवार को दशहरा का बड़ा पर्व होने के साथ-साथ काफी शादियां भी हैं। ऐसे में सहारनपुर चौक से लेकर परेड ग्राउंड तक जाम की स्थिति रहेगी। पुलिस की ओर से यातायात प्लान डायवर्ट किया गया है, ऐसे में मुख्य मार्गों पर वेडिंग प्वाइंट होने के चलते वहां भी जाम की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा चार दिन का वीकेंड भी खत्म हो रहा है, ऐसे में मसूरी, देहरादून व ऋषिकेश आए पर्यटक वापस होंगे।

यह भी पढ़ें- देहरादून से ऊखीमठ-चोपता के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें- देहरादून जिला योजना समिति चुनाव: ये 26 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, 4 सीटों पर मतदान से फैसला