दीपावली से पहले उत्तराखंड के 95 हजार उपभोक्ताओं को झटका, कनेक्शन लॉक और बुकिंग बंद
दीपावली से पहले देहरादून में 95 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं को झटका लगा है, क्योंकि ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण उनके कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली से पहले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। जिले में ई-केवाईसी की अनिवार्य प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले करीब 95 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की रसोई संकट में आ गया है। बुकिंग रद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। उधर, ई-केवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों की दौड़ लगा रहे हैं।
दरअसल, जनपद में 30 सितंबर के बाद से बगैर ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक व बुकिंग रद कर दी गई है। इससे उपभोक्ता की रसोई संकट में घिर गई है। वहीं, एक अक्टूबर से अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन खुल हैं और बुकिंग स्वीकार हो रही है।
जिले में करीब 100104 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई थी। इनमें प्रक्रिया पूर्ण करवाने के बाद तेल कंपनियों ने पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन व बुकिंग प्रक्रिया बहाल भी कर दी है। लिहाजा, अब भी 95,104 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं है।
आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में विभिन्न तेल कंपनियों की 70 एजेंसी संचालित हैं। उपभोक्ता संबंधित एजेंसी कार्यालय पर जाकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। जब तक प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी, गैस कनेक्शन व बुकिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकेगी।
ई-केवीईसी से पात्र लाभार्थियों की पहचान व फर्जी कनेक्शन होंगे बंद
जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि असली और पात्र लाभार्थियों की पहचान करने व डुप्लीकेट कनेक्शन रोकने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य बनाया गया है। इससे गैस सब्सिडी का लाभ सीधे सही उपभोक्ता तक पहुंचेगा। ऐसे में उपभोक्ता अनिवार्यरूप से अपनी ई-केवीईसी प्रक्रिया को पूर्ण करा लें।
