विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में घरेलू सहायक बन रहे परिवारों के लिए खतरा, भरोसे का फायदा उठाकर कर रहे वारदातें

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:17 PM (IST)

देहरादून में घरेलू सहायक परिवारों के लिए आफत बन रहे हैं, जो भरोसा जीतकर चोरी, लूट और हत्या जैसी घटनाओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

वत्सल गुप्ता, जागरण देहरादून। राजधानी दून में काम पर रखे जा रहे घरेलू सहायक ही परिवार के लिए आफत बन रहे हैं। काम के दौरान परिवार का भरोसा जीतकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कही चोरी, लूट जैसी घटनाएं तो कही अपराध की गतिविधियां इसकी तस्दीक कर रही है।

घरेलू कर्मचारी रखना शहरों की जरूरत बन गया है। नौकरी पेशा दंपती, बुजुर्ग और अकेले रहने वाले लोग अक्सर घरेलू सहायकों पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अब यही उनके लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है।

राजधानी दून की तस्वीर भी इसी तरह की है। घर में काम करने के दौरान भरोसा जीतकर घरेलू सहायक ही चोरी समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

राजधानी दून में कई मामले ऐसे आ चुके हैं, जिनमें कुछ दिन ही घर में नौकर काम करता है और परिवार की गतिविधियों को समझने के बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है।

वहीं, कुछ मामलों में लंबे समय से काम कर रहा व्यक्ति भी परिवार के विश्वास का फायदा उठाकर चोरी जैसी घटना कर देता है। मंगलवार की रात वसंत विहार क्षेत्र में पार्षद के घर हुई घटना में नौकर ने 20 दिन में ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। कई मामलों में बुजुर्गों को विश्वास में लेकर नौकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

भरोसे में लेकर देते हैं घटनाओं को अंजाम

घरों में नौकर कुछ ही समय में लोगों को अपने विश्वास में ले लेते हैं। इसके बाद कोई चंद दिनों तो कोई कुछ समय के अंतराल के बाद घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता है। कई मामलों में कुछ दिनों में ही नौकरों ने परिवारों को भरोसे में लिया और इसका लाभ उठाकर घटनाओं को अंजाम दे दिया।

नौकर रखते समय ये बरते सावधानी

-घरेलू सहायक का पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं।
-घर में घरेलू सहायक की हर गतिविधि पर नजर रखें।
-एजेंसी से हायर करने से पहले उसके रिकार्ड अवश्य देखें।
-काम पर रखते समय उसके दस्तावेजों की कापी अपने पास रखें।

ये हुई घटनाएं

केस-1
आइटी पार्क में जुलाई 2026 में एक महिला के घर से घरेलू सहायिका ने विश्वास में लेकर गहने चोरी कर लिए। इस मामले में आरोपित घरेलू सहायिका विमला देवी को गिरफ्तार किया गया। आरोपिता ने पहले पीड़िता को गुमराह किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपिता को करीब 10 लाख की कीमत के गहने बरामद कर गिरफ्तार किया।

केस-2
चार सितंबर को ही रायपुर क्षेत्र में घरेलू नौकर ने बुजुर्ग महिला की हत्या की थी। जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपित नौकर ने पैसे को लेकर हुए विवाद में महिला का मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित विनित कुमार को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- 20 दिन पहले घर आया नया नौकर... भाजपा पार्षद के परिवार को किया बेहोश, देहरादून में लाखों के गहने लेकर फुर्र

यह भी पढ़ें- देहरादून में मासूम शर्मा के कार्यक्रम पर विवाद, मंच से माफी और शर्तों पर बनी सहमति