विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर देहरादून में बरसी 1000 करोड़ की ''लक्ष्मी'',  रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 08:28 AM (IST)

महंगाई और सोने-चांदी के रिकॉर्ड दाम के बावजूद, धनतेरस पर देहरादून के बाजारों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, जो पिछले वर्ष से 400 करोड़ अधिक है।

धनतेरस पर्व पर धामावाला स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। जागरण

धनतेरस पर्व पर धामावाला स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। महंगाई और सोने-चांदी की रिकॉर्ड कीमतें भी धनतेरस पर दून के बाजारों की चमक फीकी नहीं कर सकीं। शुभ खरीदारी के लिए सुबह से उमड़ी भीड़ देर रात तक बाजारों में डटी रही। सराफा बाजार में कीमती धातुओं की खूब चमक बिखरी तो आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स और बर्तन बाजार में भी जमकर धनवर्षा हुई।

पीएचडी चैंबर्स आफ कामर्स के वाइस चेयरमैन राजीव घई के आकलन के अनुसार, इस बार धनतेरस पर दून में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा करीब 600 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

 सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़

सोने-चांदी के लगातार चढ़ते दाम के बावजूद सराफा बाजार में ग्राहकों की कमी नहीं रही। बजट के अनुसार किसी ने आभूषण खरीदे तो किसी ने सिक्कों, मूर्तियों और चांदी के बर्तनों को तरजीह दी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलरी शोरूम में हल्के वजन के आभूषणों से लेकर विशेष डिजाइनों और आफर तक पेश किए गए।

आटोमोबाइल सेक्टर में भी धनतेरस का खास उत्साह दिखा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहक डिलीवरी लेने पहुंचे। वहीं इलेक्ट्रानिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत घरेलू उपकरणों की मांग रही।

बर्तन बाजार में पीतल, तांबे और स्टील के बर्तनों की खरीदारी के साथ परंपरागत चांदी के बर्तनों का भी आकर्षण बना रहा। इस बार खरीदारी का दायरा केवल शुभ प्रतीकों और छोटे सामान तक सीमित नहीं रहा। वाहन और घरेलू जरूरतों से जुड़ी महंगी वस्तुओं की खरीद ने भी कारोबार को गति दी। बाजारों में देर रात तक बनी रौनक ने कारोबारियों को दीपावली से पहले ही बड़ी सौगात दे दी।

यह भी पढ़ें- Dhanteras: सोने-चांदी से लेकर कार और इलेक्ट्रानिक्स तक... कानपुर में धनतेरस पर 1800 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

यह भी पढ़ें- Gold Silver Investment: निवेशकों तक ऐसे पहुंचेगी सोने-चांदी की चमक, एक्सपर्ट ने खुद बताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।