विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की बेटी का पहाड़ सा जज्बा: पाई-पाई जुटाई, तब जाकर सऊदी अरब की जेल से हुई पिता की रिहाई

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:41 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 08:56 AM (IST)

देहरादून की दीपिका ने क्राउडफंडिंग के जरिए अपने पिता को सऊदी अरब की जेल से रिहा कराया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पिता-पुत्री का भावुक मिलन हुआ, जो उनके लंबे संघर्ष और समुदाय के सहयोग का प्रतीक था।

रानीपोखरी पहुंचने पर इंद्रमणि नौटियाल, उनके स्वजनों व रोशनी का स्वागत करते क्षेत्रवासी। साभार ग्रामीण

रानीपोखरी पहुंचने पर इंद्रमणि नौटियाल, उनके स्वजनों व रोशनी का स्वागत करते क्षेत्रवासी। साभार ग्रामीण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर करीब बारह बजे उतरी एक फ्लाइट से जब यात्री बाहर निकले तो माहौल सामान्य था, यात्रियों को लेने के लिए कहीं कोई परिचित खड़ा था तो कहीं कोई टैक्सी चालक। इस विमान से एक यात्री निकला तो उसके सामने वह बेटी खड़ी थी जिसने पाई-पाई जोड़कर पिता की रिहाई करावाई।

भावुक पिता ने बेटी को गले लगाया

पिता और बेटी मिले तो कुछ देर एकटक एक दूसरे को देखते रहे। पिता की आंखों में पुत्री के लिए वात्सल्य के साथ वह अनुग्रह भी था, जिसने उन्हें फिर से अपनी मातृ भूमि में पहुंचा दिया। कुछ देर एक दूसरे को खामोशी से देखने के बाद दीपिका के मुंह से निकला, पापा... सब ठीक हो गया। भावुक पिता ने फिर बेटी को गले लगाया, बाकी लोगों की आंख भी नम हो गई।

जब पिता विदेश गए तो 14 साल की थी बेटी

दैनिक जागरण से बातचीत में दीपिका ने बताया कि जब उनके पिता विदेश गए तो वह 14 साल की थीं और तब कक्षा नौ में पढ़ती थी, सुबह पिता विदेश जाने के लिए निकले तो उन्हें विदा किया। धुंधली यादों के साथ वह कहतीं हैं कि मां थी छोटा भाई था। बाद में रोशन अंकल ने बताया कि पिता सऊदी में जेल में हैं।

दीपिका बताती हैं कि उन्होंने पढ़ाई जारी रखी, वह एमए कर चुकी हैं। उसके बाद पिता की रिहाई के लिए इंटरनेट मीडिया पर मुहिम चलाई। इसमें क्राउड फंडिंग हुई, पाई-पाई जुटी और पिता आखिर वापस लौटे। उनका कहना है कि सबने सहयोग किया, रात नौ बजे एयरपोर्ट के पास जिस होटल में वह रुके थे, वहां सामूहिक भोज हुआ। उनके गांव के लोग भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे के बाद सालों तक सऊदी अरब में फंसे, बेटी ने जुटाए 2.51 करोड़ रुपये... नौ साल बाद उत्तराखंड लौटे इंद्रमणि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।