Move to Jagran APP

नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई थी अश्लील वीडियो, घर से भागने का बना रहा था दबाव; बिहार से चढ़ा पुलिस के हत्थे

किशोरी से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर थाना पुलिस ने उसे रविवार को पश्चिमी चंपारण (बिहार) से गिरफ्तार किया। आरोपित किशोरी पर घर से भागने का भी दबाव बना रहा था।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 10:45 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 10:45 AM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई थी अश्लील वीडियो, घर से भागने का बना रहा था दबाव; बिहार से चढ़ा पुलिस के हत्थे
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई थी अश्लील वीडियो, घर से भागने का बना रहा था दबाव।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहारदून में किशोरी से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर थाना पुलिस ने उसे रविवार को पश्चिमी चंपारण (बिहार) से गिरफ्तार किया। आरोपित किशोरी पर घर से भागने का भी दबाव बना रहा था।

loksabha election banner

जाखन पुलिस चौकी के इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि इस मामले में इसी सात नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया कि बिट्टू कुमार निवासी लंगड़ी कटैया, पश्चिमी चंपारण (बिहार) की उसकी 16 साल की बहन से फोन पर पिछले आठ महीने से बातचीत हो रही थी। इस दौरान आरोपित ने वीडियो काल पर किशोरी के साथ अश्लील बातें कीं और किशोरी का अश्लील वीडियो बना ली।

किशोरी पर आरोपित लगातार घर से भागने का दबाव बना रहा था। किशोरी ने मना किया तो आरोपित ने उसके वीडियो वायरल कर दिए। आरोपित उक्त वीडियो किशोरी के रिश्तेदारों को भी भेज रहा है। इस कारण किशोरी तनाव में है। वहीं, इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित देहरादून से भाग गया था। मोबाइल नंबर के सर्विलांस से उसकी लोकेशन मिलने के बाद एक टीम को बिहार भेजा गया।

घर पर किया था पुताई का काम

चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपित बिट्टू किशोरी के घर भी पुताई करने के लिए गया था। वहां उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई।

विवाहिता ने जहर खाकर जान दी

हरिद्वार के ज्वालापुर में सराय क्षेत्र की गायत्री विहार कालोनी निवासी उस्मान की पत्नी नरगिस ने जहर खा लिया। उसे भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की शादी को सात साल से कम समय होने के चलते नायब तहसीलदार सुरेशपाल सैनी ने उसका पंचनामा भरा। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रचंद्राकर नैथानी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में घरेलू कलह के चलते ही जहर खाने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून: बाल वनिता आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर चला पता; खाना खाते वक्त बालक से बढ़ी थीं नजदीकियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.