Move to Jagran APP

देहरादून: बाल वनिता आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर चला पता; खाना खाते वक्त बालक से बढ़ी थीं नजदीकियां

तिलक रोड स्थित श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित भी नाबालिग बताया जा रहा है और इसी आश्रम में रहता है। इस घटना से पर्दा तब उठा जब नाबालिग पांच माह की गर्भवती हो गई।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 08:37 PM (IST)
देहरादून: बाल वनिता आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर चला पता; खाना खाते वक्त बालक से बढ़ी थीं नजदीकियां
देहरादून: बाल वनिता आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, देहरादून: तिलक रोड स्थित श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित भी नाबालिग बताया जा रहा है और इसी आश्रम में रहता है। इस घटना से पर्दा तब उठा, जब नाबालिग पांच माह की गर्भवती हो गई। तबीयत बिगडऩे पर आश्रम प्रबंधन ने उसकी चिकित्सकीय जांच कराई थी। इसके बाद आश्रम का संचालन करने वाली संस्था के प्रधान सुधीर गुलाटी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर सोमवार को आरोपित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। किशोर और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही दोनों के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे।

loksabha election banner

शहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर केसी भट्ट ने बताया कि आश्रम में इस समय 30 छात्राएं और 20 छात्र रह रहे हैैं। छात्र और छात्राएं अलग-अलग छात्रावास में रहते हैैं, लेकिन उनके भोजन की व्यवस्था एक साथ होती है। इसी दौरान एक किशोर और किशोरी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसका फायदा उठाकर किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन से किशोरी का स्वास्थ्य खराब था। किशोरी ने इस बारे में छात्रावास की वार्डन को बताया। इस पर आश्रम प्रबंधन ने किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। किशोर और किशोरी दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते हैैं। किशोरी पिछले 12 साल से और किशोर 10 साल से आश्रम में रह रहा है। दोनों आश्रम में ही पढ़ाई कर रहे हैैं।

..तो जून में किया दुष्कर्म

पुलिस की प्राथमिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैैं, उसके अनुसार किशोर ने किशोरी के साथ जून में दुष्कर्म किया था। तब कोरोना की दूसरी लहर और कोविड कफ्र्यू के चलते आश्रम में स्टाफ आम दिनों की अपेक्षा कम रहता था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किशोरी को किशोर आश्रम के एक हाल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

आश्रम में रहते हैैं निराश्रित बच्चे

इस आश्रम में निराश्रित बच्चों को आसरा देने के साथ ही शिक्षा भी दिलाई जाती है। आश्रम में नेता और अधिकारी भी अपना जन्मदिन मनाने समेत अन्य आयोजन के लिए पहुंचते हैैं। इसी वर्ष अप्रैल में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना जन्मदिन इसी आश्रम में मनाया था।

12 साल पहले ट्रेन में मिली किशोरी

इस मामले की जांच कर रही एसआइ हिमानी चौधरी ने बताया कि पीडि़त किशोरी 12 साल पहले किसी व्यक्ति को ट्रेन में मिली थी। जिसने किशोरी के स्वजन का पता नहीं चलने पर उसे आश्रम में छोड़ दिया। आरोपित किशोर के पिता नहीं हैैं। उसकी मां क्लेमेनटाउन में रहती है। दोनों की कभी-कभी फोन पर बातचीत होती है। उन्होंने बताया कि किशोर और किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की विधवा को हरिद्वार बुलाकर दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी देवबंद के युवक से दोस्ती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.