विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun News: पति ने साथ रहने से किया इन्‍कार, पत्‍नी ने कराया दुष्कर्म का केस; कोर्ट में आरोप से पलटी महिला

By Soban singhEdited By: Sunil Negi
Published: Fri, 25 Nov 2022 08:58 PM (IST)

Dehradun Crime News देहरादून में एक महिला ने पति के साथ न रहने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। जब ...और पढ़ें

पति ने देहरादून में साथ रहना स्वीकार नहीं किया तो पत्नी ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।
पति ने देहरादून में साथ रहना स्वीकार नहीं किया तो पत्नी ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Dehradun Crime News पति ने देहरादून में साथ रहना स्वीकार नहीं किया तो पत्नी ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में न्यायालय में सुनवाई के दौरान महिला अपने आरोप से पलट गई। इस पर न्यायालय ने पति को दोष मुक्त कर दिया। जबकि, महिला को शिकायत से मुकर जाना भारी पड़ गया। न्यायालय ने पुलिस को महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। महिला और उसका पति सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

एसएसपी को दिया था शिकायती पत्र

घटनाक्रम के अनुसार, 22 नवंबर 2021 को एक महिला ने एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र दिया था। इसमें महिला ने बताया कि वह विकासनगर में नौकरी करती है और वहीं किराये के कमरे में रहती है। 12 नवंबर 2021 को वह कमरे में अकेली थी।

डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म

रात आठ बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा खोला तो एक व्यक्ति जो कि उसका परिचित है जबरदस्ती कमरे में घुस आया। इसके बाद आरोपित ने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

आरोप यह भी था कि आरोपित 16 नवंबर तक महिला के साथ उसी कमरे में रहा और इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में 27 नवंबर को पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

कोर्ट में महिला अपने आरोप से पलटी

बचाव पक्ष के अधिवक्ता आशुतोष गुलाटी के अनुसार, पिछले दिनों अपर जिला एवं सेशन जज अश्वनी गौड़ की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस प्रकरण की सुनवाई हुई तो महिला अपने आरोप से पलट गई। उसने न्यायालय को बताया कि आरोपित उसका पति है। जिसने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया है।

महिला के साथ है दूसरी शादी

असल में आरोपित की महिला के साथ दूसरी शादी थी। महिला उस पर पहली पत्नी को छोड़कर साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो वर्ष 2021 में महिला सहारनपुर से विकासनगर आ गई।

दोनों के बीच हुई थी कहासुनी

12 नवंबर को आरोपित यहां आया और महिला से सहारनपुर चलने की जिद करने लगा। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर महिला पुलिस के पास पहुंच गई। शुक्रवार को इस मामले में कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में दूसरी शादी करने के बाद दो लाख रुपये व बच्चों को लेकर महिला फरार, पहले पति के साथ भी कर चुकी ऐसा