विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Crime: घर से हास्टल को निकली नौवीं की छात्रा बहलाकर ले गया परिचित, किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 26 Sep 2021 09:10 AM (IST)

नौवीं कक्षा की छात्रा को उसका परिचित बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित मूल ...और पढ़ें

घर से हास्टल को निकली नौवीं की छात्रा बहलाकर ले गया परिचित, किया दुष्कर्म।
घर से हास्टल को निकली नौवीं की छात्रा बहलाकर ले गया परिचित, किया दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Crime घर से हास्टल जाने के लिए निकली नौवीं कक्षा की छात्रा को उसका परिचित बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित मूल रूप से चमोली का रहने वाला है और दून में पीजी चलाता है। राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, पीड़ित 14 वर्षीय छात्रा क्षेत्र में एक एनजीओ के आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती है। उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत विद्यालय के हास्टल की वार्डन ने की। जिसमें बताया गया कि बीते वर्ष लाकडाउन के कारण किशोरी अपने घर चली गई थी। इस वर्ष हाल ही में विद्यालय खुलने के बाद 21 सितंबर को किशोरी वापस आई। विद्यालय आने के बाद से वह गुमसुम थी। 24 सितंबर को हास्टल वार्डन ने उसे भरोसे में लेकर इसकी वजह पूछी तो किशोरी ने आप बीती बताई। किशोरी ने बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से हास्टल के लिए निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का युवक मिला, जोकि उसका परिचित है। प्रमोद उसे बहला-फुसलाकर जाखन की वासु स्टेट कालोनी में अपने किराये के भवन में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी घर चली गई, मगर आरोपित के भय के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के पांचवें दिन वह हास्टल आई।

थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे जाखन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित प्रमोद कुमार मूल रूप से देवाल, चमोली का रहने वाला है। दून में वह किराये के भवन में पीजी चलाता है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म का आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित युवक को राजपुर थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजपुर मोहन सिंह के अनुसार, मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने चार सितंबर को थाने में तहरीर दी थी कि वह दून में राजपुर क्षेत्र में रहता है। उनका परिचित मोहम्मद असगर निवासी अररिया (बिहार) 15 मई को उनकी 13 साल की बेटी को बिहार ले जाने के लिए देहरादून से निकला था, लेकिन वह पहले दिल्ली ले गया और वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- Haridwar Crime News: ब्लैकमेलिंग में हुई थी सोनम की हत्या, बदायूं के दो आरोपित गिरफ्तार

जबरन उसके साथ निकाह कर लिया। इसके बाद वह किशोरी को बिहार स्थित घर पर छोड़ गया। इस मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपित फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित दिल्ली में सरोजनी नगर में एक कंपनी में मजदूरी कर रहा है। पुलिस की एक टीम दिल्ली गई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- पांच साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अभियुक्त को 20 साल कठोर कारावास