विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Crime News: बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित की सहयोगी को भेजा जेल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 22 Jul 2021 09:24 AM (IST)

नवादा में एनजीओ संचालक के बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में उसकी सहयोगी महिला उपर्णा को न्यायिक अभिरक्षा ...और पढ़ें

बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित की सहयोगी को भेजा जेल।
बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित की सहयोगी को भेजा जेल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Crime News नवादा में एनजीओ संचालक के बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में उसकी सहयोगी महिला उपर्णा को भी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। महिला पर बालिका के दुष्कर्म की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचना न देने के चलते पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

नेहरू कालोनी थाना पुलिस, एनजीओ में अन्य बच्चों के साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर भी पड़ताल कर रही है। नेहरू कालोनी थाना निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि नवादा स्थित एनजीओ के संचालक जनार्दन बिंजोला के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का कहना था कि आरोपित ने उसकी बालिका के साथ दुष्कर्म किया है।

इस मामले में पुलिस रविवार को आरोपित जनार्दन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने एनजीओ में रह रहे अन्य बच्चों से भी पूछताछ की तो पता चला कि आरोपित महिला उपर्णा नीचे वाले कमरे में सोती थी, जबकि आरोपित जनार्दन बच्चों के साथ ऊपर वाले फ्लोर में सोता था। महिला को एनजीओ संचालक की हरकतों की जानकारी थी। बावजूद उसने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

आरोपित महिला को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, बुधवार को उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कुछ अन्य शिकायतों की भी सूचना है। यदि कोई पुलिस के पास शिकायत लेकर आता है तो मुकदमा दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

------------------------- 

जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से एक ताश की गड्डी और 14280 रुपये बरामद हुए हैं। बिंदाल चौकी पुलिस ने बुधवार को यमुना कालोनी स्थित गंगा भवन से चार व्यक्तियों को ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान जितेंद्र मोर्या निवासी श्रीनाथ एनक्लेव नींबूवाला, शम्मी कुमार निवासी यमुना कालोनी, इलम सिंह निवासी यमुना कालोनी, राहुल बिष्ट निवासी यमुना कालोनी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:- एक साइबर ठग ने मुख्य सचिव को भेजा लाखों का इनाम निकलने का ई-मेल, जानिए पूरा मामला