विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून: शेयर मार्केट में निवेश के बदले अच्छे मुनाफे का दिया झांसा, हड़पे लिए 10 लाख रुपये

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 03:14 PM (IST)

दून में शेयर मार्केट में निवेश के बदले अच्छा मुनाफा प्राप्त करने का लालच देकर एक व्यक्ति से दो जालसाजों ...और पढ़ें

देहरादून: शेयर मार्केट में निवेश के बदले अच्छे मुनाफे का दिया झांसा, हड़पे लिए 10 लाख रुपये।
देहरादून: शेयर मार्केट में निवेश के बदले अच्छे मुनाफे का दिया झांसा, हड़पे लिए 10 लाख रुपये।

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी देहरादून में शेयर मार्केट में निवेश के बदले अच्छा मुनाफा प्राप्त करने का लालच देकर एक व्यक्ति से दो जालसाजों ने 10 लाख रुपये हड़प लिए। शहर कोतवाली में दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता विवेक स्वरूप निवासी मिरीडियन हाइट्स कालीदास रोड ने बताया कि जिस बिल्डिंग में वह रहते हैं, उसी में गौरव मैठाणी भी रहता है। गौरव मैठाणी और उसके साथी तपन ने विवेक स्वरूप को बताया कि वह शेयर मार्केट का काम करते हैं। ए

क योजना के तहत शेयर मार्केट में धनराशि जमा करने पर उस पर 15 से 24 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मिलता है। कई व्यक्तियों ने इस योजना में निवेश किया है। विवेक ने दोनों की बातों में आकर उन्हें 10 लाख रुपये दे दिए। एक साल बीत जाने के बाद भी जब विवेक को कोई धनराशि नहीं मिली तो उन्होंने गौरव और तपन से संपर्क किया। तब से आरोपित इस मामले में टालमटोल करते आ रहे हैं। ऐसे में विवेक ने पुलिस की शरण ली।

कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

रायपुर स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री में तैनात एक कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को संजीव कुमार निवासी गांव मेहरना जिला मुंगेर बिहार वर्तमान निवासी आयुध निर्माणी फैक्ट्री के ऊपर एक व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।

इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने संजीव कुमार के भाई प्रमोद कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी। रविवार को आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान रवि कुमार निवासी ग्राम चना नया टोला बिहार के रूप में हुई है। हमलावर के हाथ पर भी चोट लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- गुलेल से कार के शीशे फोड़कर की चोरी, पुलिस ने दिल्‍ली के तीन शातिर को किया गिरफ्तार