विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना-2027: देहरादून में जोरों पर दूसरे फेज की तैयारी, हर नागरिक से पूछे जाएंगे 40 सवाल

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:40 PM (GMT+05:30)

देहरादून में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से 40 सवाल पूछे जाएंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

ये प्रशिक्षक आगे जिले के पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित 40 प्रश्न पूछकर जरूरी जानकारियां जुटाई जाएंगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला जनगणना अधिकारी केके मिश्रा ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी ड्यूटी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व की जिम्मेदारी है। इसके आंकड़े देश की सामाजिक और जनसांख्यिकीय स्थिति को समझने के साथ भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए आंकड़ों का संकलन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और निर्धारित समयसीमा में किया जाना चाहिए।

केके मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए कि जनगणना के दौरान प्रश्नावली के अनुरूप सवाल पूछे जाएं और उत्तरदाताओं से प्राप्त जानकारी को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दर्ज किया जाए। उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए समूह बनाने और आपसी संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जनगणना निदेशालय के जिला प्रभारी प्रदीप यादव और कुलदीप चौहान, मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इनायत सिद्दीकी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- लिव-इन में हो या शादीशुदा हो? जनगणना के दौरान पूछा जाएगा ये सवाल, फॉर्म में चार शादियां दर्शाने का विकल्प

यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग, हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन