विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के आशारोड़ी हादसे में क्लीनर की मौत, ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 04 Nov 2026 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 11:07 AM (IST)

देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 15 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में क्लीनर विकास की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 15 अक्टूबर को पेड़ से टकराकर हुए हादसे में क्लीनर विकास की मौत पर ट्रक चालक के खिलाफ पटेलनगर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है।

हादसे में ऋषिकेश स्थित काली की ढाल निवासी मृतक विकास के भाई महेश विश्वास ने पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका भाई विकास विश्वास ट्रक चालक के साथ सोनीपत से देहरादून की ओर चावल लेकर आ रहा था।

जैसे ही वह आशारोड़ी चेक पोस्ट पर पहुंचा तो चालक तेजी से ट्रक को चलाते हुए अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में उनका भाई विकास ट्रक के अंदर ही फंस गया था और उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद परिजन मृतक के अंतिम संस्कार में व्यस्त हो गए। मृतक के भाई ने अब पुलिस को शिकायत कर चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- भाई की हत्या का मुख्य गवाह था अनुज, सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों का भारी बवाल; क्या था पूरा मामला?

यह भी पढ़ें- 'हादसों के बाद पाबंदी नहीं, ठोस सुरक्षा नीति चाहिए', जोशीमठ हेलिकाप्टर हादसे के बाद FIP ने PM मोदी को लिखा पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।